बिहार में शराबबंदी पर मचे घमासान के बीच सीएम नीतीश कुमार पर उन्हीं की पार्टी के नेता भी सवाल उठाने लगे हैं। शनिवार को शराब कारोबारी रहे जेडीयू के पूर्व विधायक बोगो सिंह ने नीतीश की शराबबंदी को फेल बताया। उन्होने कहा कि यूपी, हरियाणा जैसे राज्यों से बेगूसराय में बॉर्डर क्रॉस करके शराब की खेप आ रही है। कहां है शासन और प्रशासन, ये सब झूठ है।
अपनी ही सरकार पर बोला हमला
जेडीयू नेता बोगो सिंह ने कहा कि बिहार में कैरेक्टर की परिभाषा क्या है ये हमको नहीं समझ में आता है। यहां बीते छह सालों से शराबबंदी है, दारू बिहार में कहां से आ रही है ? झारखंड, हरियाणा, बंगाल, दिल्ली बॉर्डर यहां से आ रहे, शराब इन जगहों से बॉर्डर क्रॉस करके आई यानि कि प्रशासन फेल। होम डिलीवरी करके शराब मंगाई जा रही सुशासन और पुलिस कहां हैं। उन्होने कहा कि ये बात उनसे पूछना चाहिए कि उनका शासन और प्रशासन कहां है। कुल मिलाकर जेडीयू के नेता ने अपनी ही सरकार को घेरा है और बिहार में शराबबंदी के फेल होने का ठीकरा शासन और प्रशासन पर ही फोड़ा है
बोगो सिंह यही नहीं रुके उन्होने कहा कि चार महीने पहले जब आरजेडी विपक्ष में थी, तब वो सरकार पर हमला बोलते थे। कि बिहार में शराब खुलेआम बिक रही,प्रशासन फेल है, नीति फेल है। आरजेडी तब मुआवजे की मांग करती थी। अब बीजेपी विपक्ष में है तो वो शराबबंदी को फेल बताते हुए लगातार मुआवजे की मांग कर रही है। साथ ही कहा कि राजनीतिक दलों का चरित्र ऐसा नहीं होना चाहिए कि जिसके साथ कभी खाना खाए थे, अब उसको गोली दाग रहे हैं।
आपको बता दें बोगो सिंह शराबबंदी से पहले अपने गृह जिला बेगसराय में शराब के कई लाइसेंसी ठेके चलाते थे। साल 2020 के चुनाव में बोगो सिंह को मटिहानी सीट पर एलजेपी के राज कुमार सिंह से बहुत कम अंतर से हरा दिया था। जो बाद में जेडीयू में ही शामिल हो गए। शराबबंदी पर बोगो सिंह के सवाल को उनके चुनावी भविष्य की राजनीति से भी जोड़कर देखा जा रहा है क्योंकि अब जेडीयू में मटिहानी की दावेदारी सीटिंग एमएलए राज कुमार सिंह की भी हो गई है।
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…