Bihar

BSSC पेपर लींक कांडः दारोगा का बेटा है मास्टरमाइंड अजय, जानें कैसे खुला राज

बीएसएससी पेपर लीक कांड मामले का मास्टरमाइंड बिहार पुलिस के दारोगा का बेटा अजय कुमार माना जा रहा है. दरअसल इस बात का खुलासा मास्टरमाइंड से पूछताछ के बाद हुआ है. अजय कुमार के पिता बेतिया में एक थाने में दरोगा के पद पर तैनात हैं. अजय परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचा था और हड़बड़ी का बहाना दिखा कर वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को झांसा दिया और मोबाइल लेकर अंदर चला गया. इस बात का खुलासा आर्थिक अपराध इकाई की जांच में हुआ है. बता दें, आर्थिक अपराध इकाई (EOU) द्वारा पेपर लीक होने से संबंधित सटीक जानकारी जुटाने में सबसे कारगर हथियार साबित हुआ, कर्मचारी चयन आयोग का एडवांस कोडिंग सिस्टम.

दरअसल आयोग ने इस पर सभी प्रश्न पत्रों की कोडिंग इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम से कुछ खास तरीके से की थी. इसलिए जब प्रश्नपत्र व्हाट्सएप पर सामने आया तो बीएसएससी के अधिकारियों ने 1 घंटे में ही इस बात की जानकारी हासिल कर ली कि इस प्रश्न पत्र को किस शहर के लिए और किस सेंटर के लिए आवंटित किया गया था. थोड़ी जांच के बाद यह जानकारी पक्की हो गई कि मोतिहारी स्थित परीक्षा केंद्र शांति निकेतन जुबली स्कूल के कमरा नंबर 42 में प्रश्न पत्र का वितरण किया गया था.

किसी गैंग को नहीं भेजा गया था प्रश्न पत्र

आर्थिक अपराध इकाई की जांच और कार्रवाई लगातार चल रही है. टीम ने मास्टरमाइंड अजय कुमार से गहन पूछताछ की जिसके बाद कई बातें सामने आई हैं. मास्टरमाइंड ने इस बात की जानकारी दी है कि उसने खुद को पास कराने के लिए प्रश्न पत्र वायरल किया था. इसका किसी गैंग या दूसरे संस्थानों से कोई वास्ता नहीं है. सभी मामलों की जांच अभी चल रही है इसके बाद ही पूरा मामला सामने आ पाएगा. फिलहाल प्रश्नपत्र सॉल्व करने वाले आर्थिक अपराध इकाई की गिरफ्त से दूर है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है.

सॉल्वर गैंग ने कुछ ग्रुप में किया था ट्रांसफर 

अब तक की जांच में  यह भी बात सामने आई है कि अजय ने अपने भाई विजय के अलावा किसी दूसरे को प्रश्न पत्र नहीं भेजा था. विजय ने भी सोल्वर्स को ही इसे भेजा था. इन दोनों ने किसी गैंग को प्रश्नपत्र सप्लाई नहीं की थी. लेकिन, सॉल्वर गैंग के लोगों ने कुछ व्हाट्सएप ग्रुप में इसे ट्रांसफर कर दिया था. यहीं से यब वायरल हुआ. विजय परीक्षा नहीं दे रहा था. लेकिन अपने परीक्षार्थी भाई अजय को पास कराने के लिए उसने सेटिंग की थी और कई साल्वर्स  के वह टच में था.

Avinash Roy

Recent Posts

तीन वर्ष पुराने चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, पत्नी को TRE-1 की परीक्षा दिलाने गया हुआ था पटना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…

43 सेकंड ago

मारपीट मामले में दलसिंहसराय से आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में गत वर्ष हुए मारपीट मामले में…

29 मिनट ago

बिहार में जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में 4 ने दम तोड़ा, कई की आंखों की गई रोशनी; SHO सस्पेंड, चौकीदार गिरफ्तार

शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…

4 घंटे ago

पटना एयरपोर्ट पर हड़कंप, यात्री के बैग से निकले 3 जिंदा कारतूस; CISF ने दबोचा

जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…

5 घंटे ago

मुसरीघरारी में अज्ञात वाहन की ठोकर से गेंहूं काटने जा रहे बाइक सवार दो युवक जख्मी, टूटी पैर की हड्डी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…

10 घंटे ago

सरायरंजन नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में 40 योजनाओं की हुई समीक्षा

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…

11 घंटे ago