अखिलेश प्रसाद सिंह ने बिहार कांग्रेस की कमान संभाल ली है. अब उनके आने के बाद महागठबंधन सरकार में नई मांग भी उठने लगी है. इस महागठबंधन में सहयोगी दल कांग्रेस ने डिमांड रख दी है कि बिहार सरकार में पार्टी से दो और मंत्री होने चाहिए. सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने यह मांग की है. उन्होंने यह भी कहा है कि वे इसके लिए नीतीश कुमार से बात भी करेंगे.
बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि महागठबंधन सरकार में आपस में समन्वय की कमी है इसे दूर करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन की एक समन्वय समिति बननी चाहिए.
बता दें कि अभी कांग्रेस के दो मंत्री हैं. अफाक अहमद और प्रसाद गौतम. अब इन दो के अलावा और दो मंत्री पद की मांग से ऐसा लगता है कि महागठबंधन में टेंशन बढ़ने वाली है. हालांकि देखना होगा कि यह मांग पूरी होती है फिर खेल कुछ और होता है.
विधायकों के हिसाब से अखिलेश ने रखी मांग
दो और मंत्री पद को लेकर अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि विधायकों के हिसाब से बिहार सरकार में पार्टी के दो और मंत्री होने चाहिए. अब अखिलेश प्रसाद सिंह की इस मांग से अन्य नेताओं की प्रतिक्रिया आनी तय है. आपको बता दें कि पहले ही लगातार बीजेपी जो है वह जेडीयू पर निशाना साध रही है और अब महागठबंधन के भीतर से ही इस तरह की मांग होने लगी है तो जाहिर है कि बयानबाजी भी तेज होगी. हालांकि पहले भी मंत्री पद को लेकर कांग्रेस मांग कर चुकी है.
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…
समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…
बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…
राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…