Samastipur

समस्तीपुर के अभिषेक ने IIT धनबाद में M.Tech में स्वर्ण पदक प्राप्त कर किया जिला नाम रौशन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिला शुरू से ही ऊर्जावानों की धरती रही है. यहां के होनहार व प्रतिभावन छात्र-छात्राएं अक्सर कभी आईएएस, आईपीएस, बीपीएससी, यूजीसी नेट, मेडिकल, इंजीनियरिंग, बिहार पुलिस, पेंटिंग आदि परीक्षाओं में सफलता अर्जित करते हुए जिला का नाम रौशन करते आएं हैं.

इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है. आईआईटी धनबाद के छात्र अभिषेक चौहान का जिसने एम टेक (एप्लाइड जियोलॉजी) में स्वर्ण पदक प्राप्त कर एक़बार फिर से जिलावासियों को गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया है.

उसे यह पुरस्कार इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेकनोलॉजी धनबाद में सोमवार को आयोजित 42वें दीक्षांत समारोह में दी गई है. अभिषेक चौहान मूलतः मोहिउद्दीननगर प्रखंड के राजाजान गांव निवासी प्रो. डॉ. अभय कुमार सिंह के इकलौते पुत्र हैं. उनके दादाजी गया प्रसाद सिंह कई वर्षो तक राजाजान पंचायत के मुखिया रह चुके हैं. अभिषेक चौहान के पिता डॉ. अभय कुमार सिंह फिलहाल बीआरए बिहार यूनिवर्सिटी में डीएसडब्लू व रामेश्वर सिंह महाविद्यालय में प्राचार्य के पद पर कार्यरत है. उनकी माता अनुराधा राजपूत हाजीपुर में निजी विद्यालय चलाती है.

अभिषेक चौहान का ननिहाल दलसिंहसराय है. उसके नाना नवल किशोर सिंह वरीय अधिवक्ता हैं. वहीं उसके एक मामा डॉ. ओम राजपूत मुजफ्फरपुर के पारु प्रखंड में बीडीओ है. जबकि एक मामा श्री राजपूत अधिवक्ता सह पत्रकार हैं. वहीं एक मामा जय राजपूत छत्तीसगढ़ के रायपुर में निजी विद्यालय चला रहे है.

बताते चलें कि अभिषेक चौहान बचपन से ही प्रतिभा के धनी रहे है. उसकी प्रारम्भिक शिक्षा हाजीपुर से हुई है. इसके बाद उसका चयन सैनिक स्कूल गोपालगंज व आरके मिशन स्कूल पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) में हुआ. परंतु उसने सैनिक स्कूल को नहीं चुनकर आरके मिशन में नामांकन लिया. जहां से उसने क्लास दस तक पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उसने आईआईटी की परीक्षा पास करते हुए इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेकनोलॉजी धनबाद में पढ़ाई कर रहा है. उसके इस उपलब्धि पर घर और ननिहाल सहित परिवार के लोगों, सगे सम्बन्धियों, सहपाठीयों सहित जिलावासियों में हर्ष का माहौल है.

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

14 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

16 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

22 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

22 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

22 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

22 घंटे ago