Bihar

सीएम नीतीश ने किया बड़ा ऐलान- बिहार के शिक्षकों का बढ़ेगा वेतन, जल्द होगी नई बहाली

बिहार सरकार ने शिक्षकों के वेतन को बढ़ाने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के ज्ञान भवन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान कहा कि बिहार में जल्द ही शिक्षकों का वेतन बढ़ाया जाएगा. आजकल कुछ शिक्षक वेतन को लेकर नाराज होते हैं. ऐसे में शिक्षकों से अपील है कि वह सिर्फ पढ़ाने का काम करें. सरकार सभी शिक्षकों के वेतन को बढ़ाने का काम करेगी.

दरअसल शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा उच्च माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों के व्याख्याता, विश्वविद्यालयों एवं राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालयों के सहायक प्राध्यापक को नियुक्ति पत्र दिया गया. इस अवसर पर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार सरकार ने 7 हजार करोड़ फंड अलॉट किया है, जल्द से जल्द शिक्षकों की बहाली की जाएगी. वहीं बिहार में प्रजनन दर 2 प्रतिशत लाने का लक्ष्य रखा गया है.

सीएम ने पुराने दिनों को किया याद 

अपने सम्बोधन के दौरान सीएम ने कहा कि उन्होंने वाजपेयी जी की सरकार में बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग को एनआईटी (NIT) बनावाने का काम किया. सीएम नीतीश कुमार ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुये कहा कि हमारे साथ कॉलेज में एक लड़की भी नहीं पढ़ती थी. कोई भी महिला आती थी तो सभी खड़े होकर देखने लगते थे. यहां तक की प्रोफेसर भी खड़े होकर देखने लगते थे, आज सभी जगह लड़के-लड़की साथ पढ़ रहे हैं. बिहार में शिक्षा की स्थिति काफी बेहतर हुई है. अब बिहार से कोई मजबूरी में दूसरे राज्य पढ़ने न जाए.

नए साल के आगमन को लेकर सीएम नीतीश ने कहा कि आज 2022 का अंतिम दिन है. कल हम 2023 में प्रवेश कर रहे हैं. इसलिए सभी प्रदेशवासियों को हम नए साल की बढ़ाई देते है. उन्होंने बताया कि 5 जनवरी से हम पूरे बिहार के भ्रमण पर निकलेंगे. यात्रा के जरिये बिहार के विकास कार्यों को देखेंगे. इस बार हम भाषण करने नहीं जा रहे हैं. किस क्षेत्र में कितना काम हुआ है यह देखने जा रहे हैं. एक एक चीज को गहराई से देखेंगे. गरीब गुरबा तबकों के लिए इतना काम किया है वो भी जाकर देखेंगे और उनके लिए और जो कुछ करना होगा वो करेंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर की दो बहनों का कमाल; बड़ी बहन प्राची ने UPSC में हासिल की थी 28वीं रैंक, अब छोटी बहन प्रज्ञा वैज्ञानिक बनने की राह पर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड स्थित तेलनी गांव की दो सगी बहनों ने…

25 मिनट ago

डांस चैंपियनशिप में सतिश नृत्यशाला के पांच विद्यार्थियों ने जीते पदक, नेशनल के लिए चयनित; सुप्रिया ने जीता स्वर्ण, चार अन्य विद्यार्थियों को रजत पदक

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा में विगत एक नवंबर को आयोजित बिहार डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबला जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में हुए Flipkart स्टोर लूटकांड मामले में एक गिरफ्तार, आरोपी के पास से लूट के 18 हजार रुपये नगद बरामद

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ में विगत 25 अक्टूबर की रात करीब…

20 घंटे ago

छठ पर्व से पहले निर्माणाधीन पोखर और घाट का डीएम ने लिया जायजा; समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश

समस्तीपुर : आगामी छठ पर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।…

20 घंटे ago