Bihar

बिहार में BSSC ग्रेजुएट लेवल PT परीक्षा का पेपर लीक! अभ्यर्थियों ने कहा- सेम सवाल आया

बिहार में एक बार फिर पेपर लीक हो गया है। छात्रों ने यह आरोप ही नहीं लगाया बल्कि पहली पाली की परीक्षा खत्म होने के बाद मिलाने के बाद यह भी कहा कि सवाल सेम आया है। इसके बाद अभ्यर्थी हंगामा करने लगे। पहली शिफ्ट सुबह 10.15 से 12.15 बजे तक थी. 11 बजे के आसपास पेपर वायरल हो गया। बीपीएससी (BPSC) परीक्षा के पेपर लीक मामले के बाद सक्रिय रूप से आंदोलन करने वाले छात्र नेता दिलीप कुमार ने बताया कि बिहार कर्मचारी चयन आयोग का पेपर लीक हुआ है। उनके पास 11:00 और 11:15 बजे के बीच में यह आया और उसके बाद उन्होंने ही मीडिया और अधिकारियों को भेजा।

राज्य में 38 जिलों में 528 केंद्र

बिहार के 38 जिलों में इसको लेकर 528 केन्द्र बनाए गए हैं। ये परीक्षा 23 और 24 दिसंबर को होनी है। इस परीक्षा के जरिए 2187 पदों पर भर्ती होनी है। शुक्रवार को दो शिफ्ट में परीक्षा हो रही है। परीक्षा शुरू होने के बाद प्रश्न पत्र बाहर दिख रहा है।

इस बार ज्यादा सख्ती बरती गई है

बता दें कि इस बार BSSC ने परीक्षा में पहले से ज्यादा सख्ती बरती है। अभ्यर्थियों को इस ठंड में भी जूता की जगह चप्पल पहन कर आने को कहा गया है। जो परीक्षार्थी जूता पहन कर आए उनके जूते बाहर खुलवाए गए। BSSC ने इस बार की परीक्षा में परीक्षार्थियों को कलम लेकर भी आने की मनाही की है। आयोग की तरफ से परीक्षा केन्द्र पर ही कलम दिए गए हैं। अन्य कई ऐसे निर्देश भी दिए गए हैं जिससे कदाचार को रोका जा सके।

8 साल के बाद आई है वैकेंसी

बता दें कि 23 दिसंबर को दो शिफ्टों और 24 दिसंबर को एक शिफ्ट में परीक्षा ली जानी है। यह वैकेंसी आठ साल बाद आई है। इससे पहले 2014 में यह वैकेंसी आई थी। इस बार अप्रैल 2022 में यह वैकेंसी लाई गई थी। पीटी के बाद मेंस की परीक्षा ली जाएगी। कमीशन का कहना है कि जून 2023 तक चयन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। अंतिम रूप से पास अभ्यर्थी अपनी प्राप्त योग्यता के आधार पर सचिवालय सहायक, अंकेक्षक (अंकेक्षण निदेशालय), योजना सहायक, मलेरिया निरीक्षक, डाटा इंट्री ऑपरेटर, अंकेक्षक (निबंधन कार्यालय सहयोग समिति) के पदों पर नियुक्त किए जाएंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO को CBI ने क्यों किया गिरफ्तार ! 50 हजार किस से ले रहा था रिश्वत, जांच के दौरान आवास से मिले अवैध हथियार

समस्तीपुर : समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम कार्यालय में गुरुवार को सीबीआई ने दबिश दी।…

8 घंटे ago

बिथान में वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा के साथ खगड़िया का रहने वाला नाबालिग समेत दो धराया

समस्तीपुर/बिथान : बिथान थाने की पुलिस ने सघन वाहन जांच अभियान के दौरान एक देसी…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : बक्से से रूपये निकालने के दौरान वृद्ध महिला को सांप ने डंसा, झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में जहरीले सांप के डसने से 60…

9 घंटे ago

महंथ नारायण दास उच्च माध्यमिक विद्यालय उजियारपुर परिसर से मिला देसी कट्टा, शिक्षक-छात्रों में मचा हड़कंप

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना से करीब एक किलोमीटर दूर प्रखंड मुख्यालय परिसर से सटे महंथ…

10 घंटे ago

DM ने आंतरिक संसाधन, आपदा प्रबंधन व अवसंरचनात्मक योजनाओं की समीक्षा की, बाढ़ से निपटने की तैयारियां दुरुस्त रखने को कहा

समस्तीपुर : डीएम रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आंतरिक संसाधन, राजस्व, आपदा…

18 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में दो हड्डी रोग विशेषज्ञ समेत तीन फिजिशियन की हुई तैनाती, पटोरी में भी एक फिजिशियन भेजे गये

समस्तीपुर : वर्षों से हड्डी रोग विशेषज्ञ की कमी से जूझ रहे सदर अस्पताल में…

19 घंटे ago