Bihar

अच्छी खबर: अब BSC-MSC नर्सिंग, पैरा मेडिकल व डेंटल की पढ़ाई कर रहे छात्रों को भी इंटर्नशिप में मिलेगा मानदेय

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

अब सरकारी संस्थानों में बीएससी-एमएससी नर्सिंग, पैरा मेडिकल व डेंटल की पढ़ाई कर रहे छात्रों को भी इंटर्नशिप में मानदेय मिलेगा। इससे भागलपुर में बीएससी नर्सिंग की 60 सीटों पर पढ़ाई कर रहे नर्सिंग छात्रों व भागलपुर समेत पूर्वी बिहार, कोसी-सीमांचल के 13 जिलों में पारा मेडिकल की पढ़ाई रहे छात्रों को इंटर्नशिप का मौका मिलेगा। बीएससी नर्सिंग कॉलेज भागलपुर की प्राचार्य अनुराधा दुबे कहती हैं कि अभी तक इंटर्नशिप के दौरान सिर्फ जीएनएम व एएनएम की छात्राओं को ही इंटर्नशिप के दौरान मानदेय दिया जाता था।

सरकार के विशेष सचिव राम ईश्वर ने महालेखाकार पटना को लिखे पत्र में कहा गया है कि राज्य के सरकारी मेडिकल, पारा डेंटल में विभिन्न पाठ्यक्रम (डिप्लोमा, बैचलर डिग्री एवं मास्टर डिग्री) नर्सिंग संस्थानों में बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग तथा फार्मेसी शिक्षण संस्थानों में डी.फार्मा बी.फार्मा, एम.फार्म एवं फार्मेसी डिप्लोमा में छात्रों को 1500 रुपये प्रतिमाह इंटर्नशिप में दी जाएगी।

यह इंटर्नशिप सरकारी संस्थानों द्वारा राज्य के सरकारी अस्पतालों में सेवा प्रदान करने पर ही मिलेगा। यह इसी सत्र से लागू होगा। इस बारे में इंटर्नशिप, व्यावसायिक प्रशिक्षण उसी तरह से लागू होगा, जैसा कि व्यावसायिक काउंसिल/राज्य सरकार द्वारा तय की जाएगी। इंटर्नशिप के दौरान अनावश्यक अनुपस्थित होने पर अनुपस्थित अवधि की राशि में कटौती की जाएगी।

बीच में छोड़ा तो एकमुश्त वापस करना होगी इंटर्नशिप

पत्र में ये भी स्पष्ट है कि इंटर्नशिप प्राप्त कर रहे लोग अगर किसी कारणवश बीच में कोर्स छोड़ देते हैं तो ऐसी स्थिति में उन्हें मिले छात्रवृत्ति/इंटर्नशिप की राशि एक बार में ही राज्य सरकार को वापस करनी होगी।

5 करोड़ 78 लाख 88 हजार की राशि जारी

मायागंज अस्पताल के अधीक्षक डॉ. असीम कुमार दास ने बताया कि छात्रों को छात्रवृत्ति/इंटर्नशिप देने के लिए पांच करोड़ 78 लाख 88 हजार रुपए की राशि जारी कर दी गयी है। इसके तहत सबसे ज्यादा बिहार के सभी पारा मेडिकल एवं पारा डेंटल (सात निश्चय समेत) संस्थानों के 2495 सीटों के लिए चार करोड़ 49 लाख दस हजार, नर्सिंग शिक्षण संस्थान (सात निश्चय समेत) के 300 सीटों के लिए 54 लाख एवं फार्मेसी शिक्षण संस्थान (सात निश्चय समेत) के 421 सीटों के लिए 75 लाख 78 हजार रुपए जारी किया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पुजारी को फोन कर बुलाया फिर मार दी ताबड़तोड़ गोलियां, मौके पर ही हुई मौ’त; NH-28 जामकर प्रदर्शन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर पंचायत स्थित अकलू चौक के…

8 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के विवेक विहार मुहल्ले में बंद घर से लाखों के जेवरात की चोरी, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विवेक बिहार मोहल्ले में चोरों ने एक बंद मकान…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में अवैध बालू मंडी के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 23 ट्रक जब्त कर 6 लाख जुर्माना वसूला गया

समस्तीपुर : शहर में अवैध बालू मंडी के उद्देश्य से सड़क किनारे और विभिन्न स्थानों…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में तीन साल बाद लौटी बेटी, मानव तस्करी के जाल से निकलकर सुरक्षित पहुंची घर, परिजनों में खुशी

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र से तीन साल पूर्व से लापता लड़की बुधवार को घर…

21 घंटे ago

विभूतिपुर में स्कूल से स्मार्ट क्लास के उपकरण समेत करीब 70 हजार रुपये के सामान की चोरी

समस्तीपुर/विभूतिपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर पश्चिम टोला उर्दू स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, वार्ड-8…

22 घंटे ago

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए होली मिशन स्कूल समस्तीपुर के दो छात्र चयनित

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के दो छात्र 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस…

1 दिन ago