बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की 14वीं बटालियन के एसोसिएशन अध्यक्ष को बीस हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार किया गया है. निगरानी विभाग ने देर रात बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की 14वीं बटालियन कार्यालय में छापेमारी की और सस्पेंड महिला कांस्टेबल से घूस लेते हुए उनको पकड़ा. एसोसिएशन अध्यक्ष और उनके एक साथी को गिरफ्तार कर थाने में उनसे पूछताछ की जा रही है. निगरानी की तरफ से बताया जाता है कि आज ही निगरानी कोर्ट में लेकर जाने के बाद ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल भेज दिया जाएगा.
पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष को निगरानी ने दबोचा:
दरअसल बीएसएपी 14 की महिला सिपाही को अनियमितता के लिए निलंबित कर दिया गया था. जिसके बाद एसोसिएशन अध्यक्ष ने महिला कॉस्टेबल को कहा कि तुम अभी बीस हजार रुपये लाकर दो, तब तुम्हारे खिलाफ जितने भी आरोप लगाए गए हैं. उन सारे आरोपों से मुक्त कर दूंगा.
इसी मामले में अध्यक्ष ने बताया कि हमारे साथी अरेंद्र कुमार द्वारा पैसे की मांग की गई. इसके बाद इस पूरे मामले की जानकारी महिला सिपाही ने निगरानी विभाग को दे दी. जिसके माध्यम से एसोसिएशन अध्यक्ष और उसके साथी सिपाही को निगरानी विभाग ने दबोच लिया.
इस पूरे जांच का जिम्मा डीएसपी आदित्य राज को सौंप दिया गया है. इस मामले में डीएसपी ने बताया है कि जानकारी मिलने के बाद पूरी प्लानिंग के तहत बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के पास स्थित मंदिर में अच्छे तरीके से जाल बिछाया गया. एसोसिएशन अध्यक्ष अरेंद्र कुमार के वहां पहुंचकर हाथ में पैसे लेते ही विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है.
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…