Bihar

BPSC ने पहली बार जारी किया मुख्य परीक्षा के प्रश्न का फॉर्मेट, जानें किस किस तरह के सवाल पूछे जाएंगे

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बीपीएससी ने शुक्रवार को 67वीं संयुक्त मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा का पहली बार फाॅर्मेट जारी किया है. इस फाॅर्मेट में सिविल इंजीनियरिंग और मानवशास्त्र छोड़ अन्य सभी विषयों के फाॅर्मेट एक होंगे. इनमें सिलेबस के अलग-अलग भागों पर आधारित छह प्रश्न आयेंगे, जिनमें पहला व चौथा प्रश्न लघु उत्तरीय होगा.

पहले प्रश्न के सभी प्रश्न सेक्शन एक से होंगे, जबकि चौथे प्रश्न के सभी लघु उत्तरीय प्रश्न सेक्शन दो से होंगे. प्रश्न संख्या दो और तीन वर्णात्मक होंगे, जिनमें हर प्रश्न के विकल्प के रूप में एक प्रश्न होगा. इनमें दोनों प्रश्न विकल्प समेत सेक्शन एक से होंगे. प्रश्न पांच और छह के दो-दो विकल्प होंगे. ये दोनों प्रश्न विकल्प समेत सेक्शन दो से होंगे और इनमें से हरेक का उत्तर देना होगा.

मानवशास्त्र में सिलेबस के तीनों पार्ट से देने होंगे जवाब :

मानवशास्त्र में सिलेबस के तीन पार्ट हैं. इनमें सेक्शन एक से दो प्रश्न होंगे. इनमें पहले प्रश्न में लघु उत्तरीय प्रश्न होंगे और यह सेक्शन एक के पूरे सिलेबस से पूछे जायेंगे. प्रश्न संख्या दो वर्णनात्मक प्रकृति के होंगे और इनका एक एक विकल्प भी दिया होगा. विकल्प समेत यह प्रश्न सिलेबस के सेक्शन एक से ही आयेगा.

सेक्शन दो के दो उपभाग ए और बी होंगे. इनमें दोनों में दो-दो वर्णनात्मक प्रश्न होंगे और दोनों के विकल्प भी होंगे. ये सभी प्रश्न सेक्शन दो के सिलेबस पर आधारित होंगे और इनमें किसी एक उपभाग के दोनों प्रश्नों का जवाब देना होगा. सेक्शन तीन में दो प्रश्न होंगे, जिनमें से पहला प्रश्न लघु उत्तरीय होगा और इसमें सेक्शन तीन के पूरे सिलेबस से प्रश्न पूछे जायेंगे. दूसरा प्रश्न वर्णनात्मक होगा और इसका विकल्प भी दिया होगा. विकल्प समेत यह प्रश्न सेक्शन तीन के सिलेबस से होगा. अभ्यर्थियों को दोनों प्रश्नों के जवाब देने होंगे.

सिविल इंजीनियरिंग में चार पार्ट पर आधारित होंगे प्रश्न :

सिविल इंजीनयरिंग का पहला प्रश्न लघुउत्तरीय होगा, जो सेक्शन एक के पूरे सिलेबस से पूछा जायेगा. सेक्शन एक के पार्ट ए, बी और सी से विकल्प समेत तीन प्रश्न पूछे जायेंगे, जिनमें से किन्हीं दो का अभ्यर्थियों को उत्तर देना होगा. प्रश्न संख्या पांच जो सेक्शन दो का पहला प्रश्न होगा लघुउत्तरीय होगा और इसके चार पार्ट होंगे. इनमें से किन्हीं दो पार्ट का उत्तर देना होगा. सेक्शन दो के सिलेबस के पार्ट ए, बी, सी, डी पर आधारित विकल्प समेत चार वर्णनात्मक प्रश्न भी होंगे जिनमें से दो का अभ्यर्थियों को उत्तर देना होगा.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

6 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

8 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

8 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

9 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

12 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

17 घंटे ago