Categories: BiharNEWSPolitics

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा का CM नीतीश पर तंज- आइए बिहार में, ठोक दिया जाएगा कट्टा कपार में

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से आड़े हाथ लिया है। सोमवार को ट्वीट कर विजय सिन्हा ने तंज सकते हुए लिखा है कि कहाँ भटक रहे हैं नीतीश बाबू किसके इंतजार में.. जब अनगिनत लोग मारे जायेंगे बिहार में? वैसे भी क्या फर्क पड़ता है इस सरकार में, क्योंकि यहां सीधे कट्टा चलता है कपार में।

इससे पहले विजय सिन्हा ने सारण में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों को लेकर नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। विजय सिन्हा ने पूरे मामले की न्यायिक जांच की मांग की है। साथ ही मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकार मौत का आंकड़ा छिपा रही है। उन्होंने कहा कि हम उस क्षेत्र में गए हैं। हमें लोगों ने बताया कि प्रशासन के दबाव में बगैर पोस्टमार्टम किए लाशों को जलाया गया है।

विजय सिन्हा ने यह भी कहा कि एक तरफ आप गोपालगंज में शराब बनाने वाले मालिक को उम्मीदवार बनाते हैं। कुढ़नी विधानसभा में शराब पीने वाले को उम्मीदवार बनाते हैं। दूसरी तरफ गरीब, दलित को शराब पीने के जुर्म में जेल भेजते हैं। ये दोहरा चरित्र है, उनको मुआवजा मिलना चाहिए। हाईकोर्ट के किसी जज से इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए और प्रशासन के लोगों को भी जांच के दायरे में लाना चाहिए। ये मौत नहीं है, ये सरकार संपोषित नरसंहार है। न्यायिक जाच के माध्यम से प्रशासन की ओर से जो दबाया जा रहा है, वो सारा उभरकर सामने आएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

7 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

8 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

9 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

16 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

18 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

20 घंटे ago