बिहार के नये डीजीपी आरएस भट्टी ने सोमवार दे्र शाम अपना कार्यभार संभाल लिया। शाम करीब सात बजे इंडिगो के विमान से वह कोलकाता से पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे। वहां पटना एसएसपी और सिटी एसपी ने उनका स्वागत किया। सूत्र बताते हैं कि उन्होंने जहरीली शराबकांड समेत तमाम प्रमुख आपराधिक घटनाओं के साथ ही मुख्य अपराधियों के बारे में जानकारी ली। डीजीपी आते ही कार्रवाई के एक्शन में दिखे।
रात करीब आठ बजे वह पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन पहुंचे। यहां आईजी (मुख्यालय) विनय कुमार, सिटी एसपी (सेंट्रल) समेत अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद बाद वे मुख्यालय के दूसरे तल पर मौजूद डीजीपी ऑफिस पहुंचे। यहां पहले से मौजूद तत्कालीन डीजीपी एसके सिंघल, एडीजी (मुख्यालय) जितेंद्र सिंह गंगवार समेत अन्य सभी अधिकारियों ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
तमाम औपचारिकताओं को पूरी करने के बाद रात साढ़े आठ बजे के बाद आरएस भट्टी ने तत्कालीन डीजीपी एसके सिंघल से पदभार ग्रहण किया। रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने के साथ इसकी प्रक्रिया पूरी की गयी। इस पूरी प्रक्रिया से इस बार मीडिया को दूर रखा गया। पदभार ग्रहण करने के बाद मुख्यालय स्तर के सभी आला अधिकारियों के साथ बैठक की और बिहार की मौजूदा विधि-व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की। सूत्र बताते हैं कि सभी पहलुओं पर गहन समीक्षा करने के बाद जल्द सभी पुलिस अधिकारियों के साथ एक बैठक करके अहम निर्देश जारी करेंगे।
तत्कालीन डीजीपी एसके सिंघल का विदाई समारोह सोमवार को बीएमपी-5 स्थित मिथिलेश स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी ली। डीजी (बीसैप) एके अंबेडकर ने स्वागत भाषण दिया। एडीजी (मुख्यालय) ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम का संचालन डीआईजी (विशेष कार्य बल) किम ने किया। इस मौके पर डीजी (गृह) शोभा अहोतकर, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम के प्रबंध निदेशक विनय कुमार, एडीजी (सीआईडी) जितेंद्र कुमार, एडीजी (एसटीएफ) सुशील खोपड़े समेत अन्य सभी अधिकारी मौजूद थे।
बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र…
समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…
समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…
समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…
समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…