Bihar

कोरोना को लेकर अब बिहार में भी अलर्ट, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर जांच शुरू करने का निर्देश

चीन, अमेरिका समेत देशभर में कोरोना बेकाबू हो चूका है। अब भारत में भी इसका खतरा मंडराने लगा है। इससे पहले कि देश में हालात बिगड़े, बिहार में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है।

राज्य के सभी हॉस्पिटल्स, एयरपोर्ट समेत अन्य भीड़भाड़ वाली जगहों पर अलर्ट जारी हुआ है। कल यानी बुधवार को अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने समीक्षा बैठक की जिसमें कोरोना से बचाव करने पर चर्चा हुई।

प्रत्यय अमृत ने राज्य स्वास्थ्य समिति, इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान पटना, IGIMS के माइक्रोबायोलाजी विभाग के साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन के पदाधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने इस बात पर चर्चा की कि कोरोना के फैलाव से कैसे बचें। साथ ही अगर कोई नया वेरिएंट है तो उसकी जांच पर भी चर्चा हुई।

बैठक में निर्देश दिया गया कि अब सतर्क रहना जरुरी है। इसलिए भीड़भाड़ वाली जगहों पर जांच शुरू की जाए। चाहे एयरपोर्ट हो या रेलवे स्टेशन हो, इन जगहों पर अलग-अलग राज्य और अलग-अलग देश के लोग एक दूसरे के संपर्क में आते हैं। इसलिए एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर जांच शुरू की जाए। साथ ही मॉल, बाजार और अन्य भीड़भाड़ वाली जगहों पर भी सतर्कता जरुरी है।

Avinash Roy

Recent Posts

फरार चल रहे शराब कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक…

5 घंटे ago

मोहनपुर चौक पर अज्ञात वाहन की ठोकर से टोटो चालक की मौत, सवारी को पहुंचा कर लौटने के दौरान हादसा

समस्तीपुर : समस्तीपुर - मुसरीघरारी मुख्य पथ पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक पर…

5 घंटे ago

बिहार: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरी महिला, RPF के जवानों ने यूं बचाई जान, CCTV में कैद हुई घटना

बेगूसराय में चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक महिला रेलवे प्लेटफॉर्म और ट्रैक के…

6 घंटे ago

दरभंगा जातीय हिंसा: चिराग पासवान ने घायलों से की मुलाकात, बोले- किसी भी हाल में नहीं बचेंगे दोषी

दरभंगा में हुई जातीय हिंसा के पीड़ितों से रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के…

9 घंटे ago

100 करोड़ मांगे तो भी देना चाहिए… पत्नी ज्योति संग विवाद पर पवन सिंह को एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की नसीहत

भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह अपनी बेबाक टिप्पणी के लिए जानी जाती…

14 घंटे ago