Bihar

बिहार में भू माफिया बेलगाम: पांच करोड़ में डाक घर के जमीन का किया सौदा, साजिश ऐसे हुई बेनकाब

बिहार में भू माफिया की एक और बड़ी करतूत सामने आयी है. मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में सरकारी जमीनों पर भू-माफियाओं की नजर है. भारत सरकार के पोस्ट ऑफिस के नाम पर आवंटित जमीन को पांच करोड़ में बेचे जाने के प्रयास के एक मामले का पर्दाफाश हुआ है. मामले का पर्दाफाश अवर निबंधक के आदेश पर अंचलाधिकारी द्वारा जारी जांच प्रतिवेदन से हुआ है. इस मामले के खुलासे के बाद मोतीपुर के भू माफियाओं में हड़कंप है. अंचलाधिकारी की रिपोर्ट के बाद उक्त भूमि के निबंधन की प्रक्रिया फिलहाल रुक गई है.

जानकारी के अनुसार मोतीपुर बड़ी मस्जिद के सामने भारतीय डाक विभाग की एक बड़ी भूमि है. मोतीपुर बाजार के मुख्य मार्ग में भूमि का रकबा तकरीबन 26 डिस्मल है जिसका खाता 266 और खेसरा 65 है. बिहार सरकार के जमाबंदी रजिस्टर दो में यह भूमि भारत सरकार के पोस्ट ऑफिस सुप्रिटेंडेंट के नाम पर है. हालांकि काफी दिनों से उक्त भूमि खाली पड़ी हुई है. इसका फायदा उठाते हुए उक्त भूमि को बेचने का भू माफियाओं ने षड्यंत्र रचा. सौदा तकरीबन पांच करोड़ में तय हो गया. जमीन के खरीदार और विक्रेता भी बन गये. एक ने दूसरे से मोटी रकम एडवांस में भी ले लिया.

बताया जा रहा रहा है कि इसके बाद भूमि के निबंधन के लिए अवर निबंधक कार्यालय मोतीपुर में कागज़ात जमा कराये गये. अवर निबंधक कार्यालय ने मामले को जांच के लिए अंचलाधिकारी को भेजा. जब अंचलाधिकारी ने मामले की जांच की तो पता चला कि उक्त भूमि की जमाबंदी भारत सरकार के डाक विभाग के नाम पर है. जब कागज़ात का सत्यापन किया गया तो उक्त भूमि भारत सरकार के नाम पर ही थी. इसके बाद अंचलाधिकारी ने अपनी रिपोर्ट अवर निबंधक कार्यालय को सुपुर्द किया है.

बताया जाता है कि फिलहाल उक्त भूमि के निबंधन कि प्रक्रिया रुक गई है. अंचलाधिकारी अरविंद कुमार अजित ने जांच रिपोर्ट भेजे जाने की पुष्टि की है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : गंगा व वाया के जलस्तर में मामूली गिरावट, कम नहीं हो रही लोगों की परेशानी

समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…

5 घंटे ago

वैज्ञानिक स्थानांतरण विवाद में हाईकोर्ट का आदेश बरकरार, कुलपति के पास आदेश के समय नहीं थी स्थानांतरण की शक्ति

समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…

5 घंटे ago

नगर निगम में 100 करोड़ से ऊपर की योजनाओं के क्रियान्वयन में भारी अनियमितता व हेराफेरी

समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

19 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

21 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

21 घंटे ago