Bihar

IPL निलामी 2022: बिहार के इस क्रिकेटर पर बरसे करोड़ों रुपये, पिता चलाते थे ऑटो

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) के 16वें सीजन की नीलामी में बिहार के गोपालगंज के तीन खिलाड़ी शामिल हुए हैं. इनमें शुक्रवार को क्रिकेटर मुकेश कुमार पर पैसों की बारिश हुई है. बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी खेलनेवाले बाये हाथ के तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को दिल्ली कैपिटल्स ने 5.50 करोड़ रूपये की कीमत में खरीदा है. आपको बता दें कि मुकेश कुमार के पिता ऑटो ड्राइवर थे.

पहली बार गोपालगंज से कोई खिलाड़ी आईपीएल में खेलने लिए बिका है. गोपालगंज के सदर प्रखंड के काकड़कुंड गांव के रहनेवाले मुकेश के लिए दिल्ली और पंजाब किंग्स के बीच लंबी बिडिंग वॉर हुई थी, लेकिन अंत में दिल्ली ने खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ने में सफलता पाई. मुकेश कुमार इंडिया-ए टीम में खेल चुके हैं. इसके साथ ही इस साल तो वह भारतीय टीम में भी शामिल किए गए थे.

डीएम ने मुकेश को दी बधाई

गोपालगंज के डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने शुक्रवार को क्रिकेटर मुकेश कुमार को बधाई देते हुए कहा कि मुकेश ने गोपालगंज ही नहीं, बल्कि पूरे बिहार को गौरवान्वित किया है. डीएम ने आइपीएल मैच के लिए अग्रिम बधाई दी. डीएम ने कहा कि गोपालगंज में प्रतिभाओं की कमी नहीं है. सांस्कृतिक क्षेत्र हो या, बॉलीवुड या फिर प्रशासनिक स्तर हो, इन सभी सर्वश्रेष्ठ पदों पर हैं.

प्रतिभा की तलाश में निकले थे मुकेश कुमार

गोपालगंज के सीनियर क्रिकेटर व बीसीए के सहायक मैनेजर सत्यप्रकाश नवरोत्तम ने बताया कि मुकेश कुमार से मुलाकात 2006 में प्रतिभा खोज की तलाश क्रिकेट हुई. जिसमें सात मैच में 37 विकेट और एक हैट्रिक विकेट लिए. वहीं प्रारंभिक कोच के तौर पर रहे अमित कुमार ने बताया कि बाद में मुकेश कुमार का चयन रणजी ट्रॉफी बंगाल टीम में हो गया. इसके बाद इंडिया-ए से इंडिया टीम में जगह मिली.

मुकेश कुमार का ऐसा रहा है सफर

मुकेश कुमार बचपन से ही क्रिकेट खेलने के शौकीन थे. काकड़कुंड गांव की गलियों में क्रिकेट खेला करते थे. क्रिकेट में अधिक समय देने और पढ़ाई में कम समय देने पर उनके चाचा कृष्णकांत सिंह डांटते थे. पुरानी बातें याद कर कृष्णकांत सिंह बताते हैं कि मुकेश कुमार मना करने के बाद भी चोरी-छिपे क्रिकेट खेलने के लिए निकल जाता था.

परिवार की माली हालत ठीक नहीं थी, इसलिए पढ़-लिखकर नौकरी करने के लिए हमेशा दबाव बनाया गया, लेकिन आज उसकी मेहनत और लगन ने ये साबित कर दिया कि चाह जहां पर है, राह भी वहीं है. इंडिया टीम में शामिल होने के बाद अब आइपीएल ऑक्शन में शामिल होने के बाद मुकेश के चाचा की आंखें खुशी से भर आईं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

6 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

7 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

7 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

7 घंटे ago

PM मोदी और उनकी मां को गाली देने वाले शख्स को पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में झोपड़ी से 44 लाख रुपए नगद बरामदगी को लेकर लगाए जा रहे तरह-तरह के कयास

समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…

13 घंटे ago