Bihar

बिहार में बड़ा हादसा: ईंट भट्टे की चिमनी में ब्लास्ट, 6 की मौत-10 घायल; 24 से ज्यादा लापता

बिहार के रक्सौल में ईंट भट्टे की चिमनी ब्लास्ट के बाद 6 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 12 से ज्यादा लोग घायल हैं. वहीं 20 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं. घटना स्थल पर अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू में परेशानी हो रही है. घटना रामगढ़वा थाना क्षेत्र के नरिरगिर गांव के पास की है . भट्टे के नीचे कई और लोगों के दबे होने की बात कही जा रही है. जिसके बाद और मजदूरों के मौत की बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि अभी भी 20 से ज्यादा लोग लापता हैं.

घटना कुछ देर पहले की है.सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों का इलाज के लिए स्थानीय अस्पचाल भेजा है. वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की तैयारी चल रही है. स्थानीय लोगों दबे हुए लोगों को निकालने में पुलिस की सहायता कर रहे हैं.

मौके पर मचा कोहराम

घटना के बाद मौके पर हाहाकार मचा हुआ है. पुलिस स्थानीय लोगों की सहायता से दबे लोगों को निकालने की कोशिश कर रही है. वहीं लापता लोगों का भी तलाश किया जा रहा है. घटना के बाद लोगों में आक्रोश है. घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में कराया जा रहा है.

आग लगने के बाद जोरदार धमाका

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि ईंट भट्ठा में आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ और चिमनी टूटकर नीचे गिर गई. जिसके बाद वहां काम कर रहे कई मजदूर दब गए. अभी 6 मजदूरों का शव निकाला जा चुका है.

Avinash Roy

Recent Posts

मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव ह’त्याकांड का आरोपी तेलिया गिरफ्तार, पशु तस्कर का पीछा करने के दौरान बदमाशों ने मार दी थी गोली

समस्तीपुर/उजियारपुर : मोहनपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव हत्याकांड के एक और आरोपी को पुलिस…

50 मिनट ago

समस्तीपुर : तीन साल की अबोध बच्ची के साथ पड़ोसी ने किया दु’ष्कर्म, प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एक गांव मे अबोध बच्ची के…

1 घंटा ago

नीतीश कुमार एक इस्तीफा इसी महीने देंगे, बीजेपी सीएम के लिए 30 मार्च क्यों है टर्निंग प्वाइंट?

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट तेज…

2 घंटे ago

साबुनदानी में छिपाकर रखी थी हेरोइन, समस्तीपुर में नारकोटिक्स सेल का बड़ा एक्शन, महिला समेत दो तस्कर धराए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पटोरी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को नारकोटिक्स सेल और…

10 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड मामले में एक और नामजद अभियुक्त को मुफ्फसिल पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर हसनपुर में बीते आठ फरवरी को हुए जस्सी…

11 घंटे ago

डिलीवरी करने जा रहा शराब कारोबारी पुलिस के हत्थे चढ़ा, समस्तीपुर शहर के माधुरी चौक के पास 10 बोतल शराब के साथ गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को…

11 घंटे ago