Bihar

अखिलेश सिंह बने कांग्रेस के बिहार प्रदेश अध्यक्ष, मदन मोहन झा की छुट्टी

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष की कमान राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह (Akhilesh Prasad Singh) को सौंपी गई है. इस बात की जानकारी कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सोमवार को दी.

अखिलेश सिंह को अध्यक्ष की कमान

केसी वेणुगोपाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह को बिहार कांग्रेस अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी है. ये नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है.

मदन मोहन झा का इस्तीफा

उन्होंने कहा कि पार्टी ने मदन मोहन झा के अध्यक्ष कार्यकाल की सराहना की है. बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद से ही मदन मोहन झा ने बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष पद की कमान छोड़ी दी थी, लेकिन पार्टी ने उनकी जगह पर किसी और की नियुक्ति नहीं की गई थी.

बिहार कांग्रेस को थी लंबे समय से तलाश

हालांकि, पार्टी ने विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश प्रभारी के तौर पर भक्त चरण दास को नियुक्ति किया है. लेकिन प्रदेश अध्यक्ष को लेकर लंबे समय से माथापच्ची चल रही थी. अब नए अध्यक्ष का ऐलान हो गया है.

केंद्र और बिहार में रहे मंत्री

वहीं, अगर अखिलेश सिंह की बात करें तो वह 2018 से राज्यसभा सदस्य हैं. इससे पहले वो 2004 से 2009 तक केंद्र की मनमोहन सिंह सरकार में कृषि, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मामले के राज्यमंत्री थे. इसके अलावा वो बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी रह चुके हैं.

क्या है चुनौती?

हालांकि, अखिलेश सिंह के सामने चुनौतियों का अंबार है. सबसे पहले उन्हें बिहार कांग्रेस को पटरी पर लाना होगा. इसके अलावा कांग्रेस को राज्य में खड़ा करना और कार्यकर्ताओं को एकजुट करना बड़ी चुनौती है.

Avinash Roy

Recent Posts

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

2 घंटे ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

2 घंटे ago

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

6 घंटे ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

7 घंटे ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

17 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

22 घंटे ago