Bihar

बिहार कैडर के 9 आईएएस अधिकारियों को मिली प्रोन्नति, कई जिलों के DM भी शामिल

बिहार कैडर के 9 आईएएस अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है . 2010 बैच के इन सभी अधिकारियों को विशेष सचिव स्तर वेतनमान-13 में प्रमोशन दिया गया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. इन सभी अधिकारियों को 1 जनवरी 2023 या पद ग्रहण की तिथि से प्रोन्नति मिलेगी.

इन अधिकारियों को मिली प्रोन्नत्ति

जिन आईएएस अधिकारियों को प्रोन्नति दी गई है, उनमें कई जिलों के डीएम शामिल हैं. दरभंगा के जिलाधिकारी राजीव रोशन, आईसीडीएस के निदेशक कौशल किशोर, पर्यटन विकास निगम के एमडी कंवल तनुज, पटना के डीएम चंद्रशेखर सिंह, सामान्य प्रशासन विभाग की अपर सचिव रचना पाटिल, जमुई के डीएम अविनाश कुमार सिंह, पटना नगर निगम के नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर, भोजपुर के डीएम राजकुमार और पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के अपर सचिव हिमांशु कुमार राय शामिल हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

9 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

9 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

10 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

19 घंटे ago