Bihar

77 हजार शिक्षकों को नौकरी से निकालेगी नीतीश सरकार! इस कारण बर्खास्त होंगे टीचर, ऊपर से FIR भी होगा

बिहार में सरकारी स्कूलों में फर्जी प्रमाण पत्र के आधार नियोजित 77 हजार 57 शिक्षकों को बर्खास्त किया जाएगा। साथ ही इन शिक्षकों पर एफआईआर भी दर्ज होगी। सरकारी स्कूलों में फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर बहाल होने वाले शिक्षकों पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है।

शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार पटना हाईकोर्ट के आदेश पर निगरानी ब्यूरो ने शिक्षकों के विरुद्ध एफआई​आर ​दर्ज करने की अनुमति मांगी है। दरअसल, शिक्षकों से कई बार प्रमाण पत्र मांग गए, लेकिन शिक्षक उन्हें उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। जांच के लिए निगरानी विभाग को 77 हजार 57 शिक्षकों के सर्टिफिकेट के फोल्डर नहीं मिले हैं। विभाग ने योग्यता सूची के आधार पर शिक्षकों के अंक पत्र की जांच करने का आदेश दिया है।

विभाग ने संबंधित नियोजन इकाइयों के सचिवों पर भी विभागीय कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। इसके लिए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही न्यायालय के आदेश के आलोक में इस बात की जांच की जाएगी कि इस्तीफा पत्र देने वाले फर्जी प्रमाण पत्र धारक शिक्षक किसी अन्य योजना इकाई के माध्यम से दूसरे स्कूल में काम तो नहीं कर रहे हैं।

निगरानी ब्यूरो द्वारा अब तक 3 लाख 52 हजार 927 शिक्षकों और पुस्तकालयाध्यक्षों के प्रमाण पत्र की जांच की जा रही है। इनमें से 2 लाख 75 हजार 870 के प्रमाण पत्र से संबंधित फोल्डर निगरानी ब्यूरो को मिल चुके हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

PMCH के 35 जूनियर डॉक्टरों पर FIR; मरीज के परिजनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था!

बिहार के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल(पीएमसीएच) में धरती के भगवान पर…

4 घंटे ago

होर्मुज में फंसा कच्चा तेल, क्या रूस फिर बनेगा भारत का तारणहार? जानें ‘प्लान बी’

ईरान युद्ध के बीच बढ़ते तेल संकट के कारण भारत एक बार फिर से रूस…

5 घंटे ago

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

8 घंटे ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

10 घंटे ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

20 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

1 दिन ago