Bihar

बिहार में सात जनवरी से शुरू होगा जातिगत जनगणना, 26 सवाल पूछेगी सरकार, इन कागजातों को रखें दुरुस्त

बिहार में जाति आधारित गणना के जनवरी से शुरू होने की तैयारियों के बीच 15 दिसंबर से सर्वे करने वालों की ट्रेनिंग शुरू हो रही है। दिसंबर के अंतिम हफ्ते में यही ट्रेनिंग फिर जिला स्तर पर होगी। 45 से 60 दिन तक इस सर्वे के चलने का अनुमान है जिससे सरकार अलग-अलग जाति समूहों की संख्या का पता लगाएगी ताकि उनकी बेहतरी के लिए सरकारी योजनाएं बनाई और बढ़ाई जा सके। खास बात ये है कि जाति आधारित गणना के सर्वे में 26 कॉलम होंगे जिन्हें सर्वेक्षण टीम लोगों से सवाल पूछकर भरेगी।

जाति आधारित गणना में सबसे खास सवाल होगा जाति प्रमाण पत्र संख्या जो सर्वेक्षण टीम लोगों से पूछेगी और सर्वे फॉर्म में दर्ज करेगी। जाति आधारित गणना का नोडल विभाग सामान्य प्रशासन विभाग है जिसके सूत्रों के मुताबिक लोग जिस जाति का खुद को बताएंगे, उन्हें इसका प्रमाण पत्र संख्या देना होगा प्रमाण के तौर पर। हालांकि ये अनिवार्य नहीं होगा। जिनके पास जाति प्रमाण पत्र नहीं होगा, उसने जाति समूह का नाम पूछकर सर्वे फॉर्म में दर्ज कर लिया जाएगा। फिर सर्वे टीम के लोग स्थानीय लोगों और पड़ोसियों से जाति के बारे में पुष्टि करेंगे।

गाड़ी है तो वो भी दर्ज होगा, कमाई कितनी है ये भी पूछा जाएगा

सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि बिहार में बड़ी आबादी के पास जाति प्रमाण पत्र नहीं है लेकिन हमारा काम है कि जिनके पास ऐसा प्रमाण पत्र नहीं है उनके जाति के दावे की पुष्टि करें ताकि सर्वे का नतीजा सही हो।

जाति आधारित सर्वेक्षण को नीतीश कुमार की कैबिनेट ने 2 जून को मंजूरी दी थी। बिहार सरकार ने जातियों की जो सूची बनाई है उसमें एससी, एसटी, ओबीसी, ईबीसी और सवर्णों के कुल 203 जाति समूह दर्ज हैं। सर्वे में 26 कॉलम होंगे जिनकी जानकारी सर्वे टीम लोगों से लेगी। इसमें आधार कार्ड नंबर, राशन कार्ड नंबर, परिवार के सदस्यों की संख्या, वाहन, आय जैसी सूचनाएं लेकर दर्ज की जाएंगी।

Avinash Roy

Recent Posts

छोटी उम्र में प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को आज सीएम नीतीश करेंगे सम्मानित

समस्तीपुर जिले के ताजपुर से निकलकर क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी…

8 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल समस्तीपुर के संस्थापक की 26वीं पुण्यतिथि श्रद्धांजलि पूर्वक मनी

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की 26वीं…

11 घंटे ago

पूर्व अंचलाधिकारी प्रिंस राज बर्खास्त, मैट्रिक के जाली सर्टिफिकेट पर नौकरी हासिल करने पर कार्रवाई

बिहार सरकार ने जाली और कूटरचित शैक्षणिक प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी सेवा प्राप्त…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के डॉ. निखिल आनंद गिरि T-20 विश्व कप में करेंगे आकाशवाणी से आधिकारिक कमेंट्री

समस्तीपुर : जिले के सोनवर्षा चौक निवासी एवं मौलाना मजहरुल हक अरबी फ़ारसी विश्वविद्यालय, पटना…

20 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बस की ठोकर से साइकिल सवार जख्मी, सदर अस्पताल में भर्ती

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को…

21 घंटे ago

जनसमस्याओं के समाधान को लेकर विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर SDO के साथ की बैठक

समस्तीपुर : समस्तीपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक अश्वमेघ देवी ने सदर एसडीओ दिलीप कुमार के…

24 घंटे ago