Bihar

छपरा में 31 मौत के बाद 40 तस्कर गिरफ्तार, 20-20 रुपए में देसी शराब का पाउच खरीदकर पीया था सभी ने

जहरीली शराब पीने से बुधवार की देर रात तक 31 लोगों की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। शासन अभी से शराब तस्करों की धर-पकड़ में जुट गया है। मेन सप्लायर पिता-पुत्र समेत 40 लोग पकड़े गए हैं। सरकार भी देर-सबेर जवाबदेह अफसरों पर कार्रवाई करेगी। परंतु मौत की नींद सुला देने वाली शराब की खेप बनाई कहां गई, इसे भेजा किसने और कैसे तथा इसे लोगों तक सुलभ किसने किया और पी किन क्षेत्रों में गई, यह सवाल हर संवेदनशील व्यक्ति के मन में कौंध रहा है, जो इन असमय मौतों से स्तब्ध है।

3-4 किमी की दो परिधि में धड़ल्ले से बेची गई सस्ती देसी शराब

मरने वालों के स्वजन स्पष्ट कह रहे हैं कि उन लोगों ने कहां शराब पी और किसने पिलाई। इनके उपलब्ध वीडियो में दिए बयानों को आधार मानें तो सारण के जदु मोड़, बहरौली, मशरक तख्त, डोइला, हनुमानगंज की चार किमी परिधि में शराब खुलेआम बिकती है, सोमवार की शाम से लेकर मंगलवार तक जिन लोगों ने इस क्षेत्र में पाउच में सप्लाई की गई देसी शराब पी, उनकी हालत बिगड़ती गई और इनमें से 22 लोगों ने दम तोड़ दिया।

इसी तरह अमनौर व मढ़ौरा की तीन किमी परिधि में भी बीती दो शाम पाउच वाली देसी शराब जिसने भी पी, उसे कुछ घंटों पर उल्टी होने लगी, पेट व शरीर में तेज दर्द उठा, आंखों से कम दिखने लगा और अंतत: नौ लोगों की मौत हो गई। अभी भी तीन दर्जन से अधिक लोग छपरा सदर अस्पताल समेत छपरा व पटना के निजी अस्पतालों में इलाजरत हैं। मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।

सस्ती शराब, साजिश से इन्कार नहीं

बताया यह भी जा रहा है कि देसी शराब के पाउच बीते दो दिन सस्ते में यानी 20 रुपये में बेचे जा रहे थे, इस कारण लोगों ने ताबड़तोड़ खरीदे और इस तरह तड़पकर जान देनी पड़ गई। इस कारण किसी साजिश से भी इन्कार नहीं किया जा सकता। एसपी ने कहा कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। डीएम राजेश मीणा व एसपी संतोष कुमार ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर स्वीकार किया है कि सारण जिले के इसुआपुर के डोईला, मशरक के यादोपुर, मढ़ौरा के हसनपुर एवं अमनौर हुसेपुर में संदिग्ध परिस्थिति में जहरीले पदार्थ से लोगों की मौत हुई है।

घर-घर जाकर बीमार लोगों की होगी तलाश

इन गांवों में बीमार पड़े लोगों की तलाश के लिए मेडिकल टीम घर-घर जाकर सर्वे करेगी। ताकि उनका बेहतर उपचार कर जीवनरक्षा की जा सके। सारण में जहरीली शराब से मौत की घटना के बाद शराब बेचने एवं पीने वालों की धड़पकड़ व आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन ने कई कदम उठाए हैं। जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि सोनपुर के एसडीपीओ एएसपी अंजनी कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई है। इसके साथ ही एसआइटी एवं एएलटीएफ को भी इसमें लगाया गया है।

मौत के बाद 40 शराब तस्कर गिरफ्तार

उत्पाद विभाग के मढौरा अनुमंडल सहित छपरा सदर एवं सोनपुर की टीम को भी इस अभियान में जोड़ा गया है। अभी तक पूरे जिले में अभियान चलाकर 40 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस कांड में शामिल तीन लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने इसुआपुर के डोईला गांव से हरिराम महतो और उनके पुत्र सूरज महतो को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि इनके द्वारा भेजी गई शराब पीने के बाद लोगों की मौत हुई । इसके अलावा घर घर सर्वे किया जा रहा है।

माइकिंग के सहारे किया जा रहा जागरुक

माइकिंग कर लोगों को बीमार लोगों की सूचना छुपाने के बजाय इलाज के लिए बाहर आने व पुलिस को सूचित करने के लिए जागरुक किया जा रहा है। एसपी ने बताया कि प्रशासन ने घटना को गंभीरता से लिया और छापेमारी शुरू कर दी है। सदर अस्पताल में सुबह होने से पहले ही शव पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर पहुंचने लगा। लोग पोस्टमार्टम के लिए डाक्टर एवं कर्मी के आने का इंतजार करने लगे। सुबह नौ बजे पोस्टमार्टम कक्ष खुलते ही एक साथ पहुंचे तीन एंबुलेंस से शव उतारा गया। शव देखते ही स्वजन रोने लगे। लोगों की भीड़ पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर दिन भर लगी रही।

Avinash Roy

Recent Posts

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

35 मिनट ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

39 मिनट ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

3 घंटे ago

सूरजभान के भाई चंदन सिंह को रालोजपा में बड़ा पद, पशुपति पारस ने बिहार का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…

4 घंटे ago

बिहार AEDO के लिये एडमिट कार्ड कल से कर पाएंगे डाउनलोड, इन डेट्स में परीक्षा लेगी BPSC

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती के लिए एडमिट…

4 घंटे ago

हम इ सब कुछ नहीं जानते, क्या बने हैं; पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…

7 घंटे ago