समस्तीपुर :- बिहार में हर्ष फायरिंग फैशन बन चुका है। प्रशासन की तमाम सख्ती के बावजूद हाथ में तमंचे लहराए जा रहे हैं। जन्मदिन हो या शादी समारोह या कोई अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम तमंचे ऐसे लहराए जाते हैं जैसे प्रशासन और पुलिस से उनकी सांठगांठ पहले से ही हो चुकी हो। तभी तो बेखबर तंमचे लहराए जाता है।
ताजा मामला मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाटबसेपुरा की बताई जा रही है जहां एक कार्यक्रम समारोह में बार बालाओं के बीच ठुमके लगाए जा रहें और एक युवक हाथ में तमंचा लेकर बार-बालाओं के बीच तमंचा लेकर ठुमके लगाने पहुंचता है। तभी वहां मौजूद लोगों ने हाथ में तंमचे लिए हुए युवक को जमकर पिटाई कर दी। हालांकि समस्तीपुर टाउन इस वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता हैं। लेकिन सवाल पुलिस से हैं इस प्रकार की वीडियो आए दिन देखने को मिल जाते हैं, लेकिन कार्यवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जाती है। अगर कार्यवाई सही से होती तो हर्ष फायरिंग या तंमचे पर डिस्को का वीडियो नही दिखाई देता ।
समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…
त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मधुबनी से समस्तीपुर होते…
समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा की ओर से 17…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम स्थित प्रभावती रामदुलारी इंटर विद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विद्यालय के…
समस्तीपुर : शहर के प्रमुख बाजार से नालों व सड़क पर से हटाए जाएंगे अतिक्रमण…
समस्तीपुर : नगर निगम, समस्तीपुर में नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शनिवार को शहरी सफाई…