Bihar

बिहार: सुनवाई के दौरान वकील ने जज पर तान दी पिस्टल ! पुलिस पहुंची तो जाना पड़ा हवालात

बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित सिविल कोर्ट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक अधिवक्ता को सुनवाई के दौरान पिस्टल लेकर कोर्ट आने पर जज ने पुलिस बुला लिया और गिरफ्तार करवा दिया. जिसके बाद कोर्ट में घंटो तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला. जानकारी के अनुसार एडीजे 12 डीके प्रधान ने नगर थाना को अचानक कॉल किया और जानकारी दी कि अधिवक्ता पंकज महंत कोर्ट में पिस्टल लेकर पहुंचे और उन पर पिस्टल तान दी है. सुरक्षा गार्ड ने उनको हिरासत में रखा है जल्द आकर नगर थाना पुलिस अग्रिम कार्रवाई करें. जैसे ही पुलिस की टीम कोर्ट परिसर पहुंची तो तत्काल अधिवक्ता को हिरासत में लेकर नगर थाना निकल गई.

इस घटना के बाद पूरे कोर्ट में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. न्यायिक हिरासत में भेजने से पहले उक्त अधिवक्ता को नगर थाना पुलिस गिरफ्तार कर जब सिविल कोर्ट परिसर पहुंची तो अधिवक्ताओं की काफी भीड़ लग गई. जज के द्वारा एक अधिवक्ता पर लगाए गए इन आरोपों के खिलाफ पूरा बार काउंसिल एक हो गया और इस मामले को सलटाने की कोशिश में लगा गया. हालांकि अधिवक्ता पंकज महन्थ को उसके लाइसेंसी हथियार के साथ गिरफ्तार कर नगर थाना पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अधिवक्ता पंकज महंत ने बताया कि पूर्व में एडीजे 12 के जज साहब के खिलाफ जिला जज को कंप्लेंट किए थे इनके द्वारा मेरे केस में बेवजह बेतूका आदेश दे दिया जाता था, जिससे मैं परेशान था.

वकील का कहना है कि इसी कारण आज एक अन्य केस के डेट के दौरान जज साहब द्वारा जबरन अंदर बुलाया गया सुरक्षा गार्ड के द्वारा और कोर्ट तथा बैंड उतरवाकर हमारा लाइसेंसी पिस्टल ले लिया गया और उसके बाद कई घंटों तक बैठाकर रखने के बाद नगर थाना को बुलाकर झूठा मुकदमा किया गया है. यह जानबूझकर फसाया गया है. दूसरी ओर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने भी अधिवक्ता की गिरफ्तारी के बाद कल कोर्ट परिसर में आपातकालीन बैठक आम सभा का आयोजन किया है.

उन्होंने कहा है कि यह सरासर गलत है. ऐसे में काम कर पाना बहुत कठिन है. पूर्व में जज साहब का कंप्लेन जिला जज से जिस अधिवक्ता ने किया था, आज उन्हें जबर्दस्ती जेल भेजा जा रहा है. कल जो आम सभा में निर्णय लिया जाएगा उसके बाद आगे का काम सभी अधिवक्ता गण करेंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

भाजपा का मुख्यमंत्री, जदयू से निशांत समेत दो डिप्टी; सांसद ने बताया नई सरकार का फार्मूला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद नई सरकार के गठन…

56 मिनट ago

मुख्यमंत्री आवास से सामानों की शिफ्टिंग शुरू, सीएम से इस्तीफे के बाद नीतीश का ठिकाना कहां होगा?

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ…

3 घंटे ago

बिहार: दारोगा के टूटे पैर को प्लास्टर के बदले कार्टन से बांधा; इस सदर अस्पताल में जुगाड़ वाले इलाज पर बिफरे DM

बिहार के शिवहर स्वास्थ्य विभाग की एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। सरकारी अस्पताल में…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनलाइन विन्जो गेम के नाम पर साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को वापस मिले 1.78 लाख रुपये, 7.30 लाख की हुई थी ठगी

समस्तीपुर : ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी के एक मामले में साइबर पुलिस…

9 घंटे ago

शाहपुर पटोरी में सात एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की अनुशंसा, रामनाथ ठाकुर ने अश्वनी वैष्णव को लिखा पत्र

समस्तीपुर/पटोरी : केंद्रीय कृषि सह किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने शाहपुर पटोरी रेलवे…

10 घंटे ago

बिहार: सरकारी टीचर को छात्रा के साथ पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा, फिर भीड़ ने कानून हाथ में लेकर दे दिया दंड, जानें

कहते हैं कि बदलते वक्त के साथ समाज के हर क्षेत्र में गिरावट दर्ज की…

11 घंटे ago