Bihar

सीवान में राजद नेता की दबंगई, बीच सड़क पर ट्रक ड्राइवर को बेरहमी से पीटा, फिर करायी उठक बैठक

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बिहार के सीवान जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. सोशल मीडिया पर एक आरजेडी नेता की दबंगई का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आरजेडी का नेता बीच सड़क पर एक ट्रक ड्राइवर की पिटाई करते दिख रहा है. ट्रक ड्राइवर हाथ जोड़कर रहम की भीख मांग रहा है और आरजेडी का नेता बेरहमी से पीट रहा है.

हालांकि इस वीडियो की पुष्टि समस्तीपुर टाउन नहीं करता है. बताया जा रहा है कि ट्रक ड्राइवर की पीटाई करने वाला व्यक्ति आरजेडी का प्रदेश महासचिव अदनान अहमद सिद्दीकी है. हालांकि दबंगई का वीडियो सामने आने के बाद आरजेडी नेता ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी सफाई भी दी है. उनका कहना है कि ड्रक ड्राइवर शराब के नशे में धुत था और वह अपनी गलती मानने के बजाए उनसे उलझ रहा था.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

राजद नेता का कहना है कि पुलिस को दिखाने के लिए सबूत के तौर पर खुद वीडियो बनवाया था. लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को राजद नेता अहमद सिद्दीकी ने एक महीने पुराना बताया है. आरजेडी नेता के अनुसार वह अपने तीन साथियों के साथ सीवान से गोपालगंज जा रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी थी.

कान पकड़कर कराया उठक-बैठक

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव निवासी आरजेडी नेता की खूब किरकिरी हो रही है. तस्वीरों में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे ट्रक चालक को बेरहमी से पीट जा रहा है. आरजेडी नेता ने ओवरलोडिंग के आरोप में पकड़े गए ट्रक चालक की पहले तो बीच सड़क पर बेरहमी से पिटाई की है. इसके बाद उससे कान पकड़कर उठक बैठक भी करवाया है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम पर हमला मामले में 8 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…

6 घंटे ago

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

13 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

20 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

20 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

21 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

21 घंटे ago