Bihar

बेगूसराय के सुजीत ने बैंक UPI में डिटेक्ट किया बग, साइबर फ्रॉड रोकने में होगा कारगर!

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

बेगूसराय :- वर्तमान समय में सबसे ज्यादा प्रचलित डिजिटल भुगतान प्रणाली (डिजिटल पेमेंट सिस्टम) यूपीआई में जिले के तेघड़ा प्रखंड के पिपरा दोदराज के नोनपुर निवासी सोनेलाल महतो के पुत्र सुजीत कुमार नें एक त्रुटी खोज निकाली है। इन्होंने एक खाते का उपयोग कर एक साथ दो अलग अलग डिवाइस में यूपीआई को एक्टिवेट कर लेन देन सफल कर दिखाया है।

क्या कहता है नियम :

नियमानुसार एक खाते से एक ही डिवाइस में यूपीआई भुगतान प्रणाली का उपयोग कर लेन देन कर सकते हैं। लेकिन सुजीत कुमार ने बैंकिग प्रोग्राम में एक खास प्रक्रिया को पूरा कर एक खाता से दो अलग अलग मोबाइल में एक साथ यूपीआई लेनदेन को सफल बनाया, जो नियमानुसार नहीं होना चाहिए।

उन्होने बताया कि यह डिफेक्ट (त्रुटि) एक ही बैंक के सिस्टम में है तथा उसी बैंक के खाते में ऐसा संभव हो पा रहा है। संबंधित बैंक को रिपोर्ट कर दिया गया है। बैंक से प्राप्त मेल के अनुसार बैंक की टीम आगे की कार्रवाई कर रही है।

सुजीत सरकारी नौकरी त्याग कर आईटी के क्षेत्र में अपना करियर बना रहे हैं। दावा है कि इनके अगले रिसर्च का परिणाम आपको चौंका सकती है। इन्होंने अपनी प्रतिभा के बल पर बेगूसराय ही नहीं पूरे बिहार का नाम देश स्तर पर रौशन किया है।

बताते चलें कि सुजीत कुमार अकाउंटिंग एवं फाइनेंस से ग्रेजुएट हैं तथा 2009 से लगातार आईटी के क्षेत्र में सक्रिय हैं। फिल्हाल फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी के ऊपर रिसर्च कर रहे हैं। अपने रिसर्च कार्य हेतु बैंकिंग सिस्टम के सॉफ्टवेयर टेस्टिंग के दौरान बग को खोज निकाला। बग ढूंढकर बैंक को रिपोर्ट करने का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को साइबर फ्रॉड से बचाना है। सरकार और बैंक भी लगातार साइबर फ्रॉड से बचने के लिए लोगों को जागरूक करते रहता है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा दो शोध और कर रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम पर हमला मामले में 8 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…

6 घंटे ago

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

13 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

20 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

20 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

21 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

21 घंटे ago