Bihar

बिहार में शिक्षा विभाग के बड़े अफसर के ठिकानों पर छापा; पटना, दानापुर और वैशाली में ईओयू की चल रही जांच

बिहार के वैशाली में शिक्षा विभाग की डिप्टी डायरेक्टर विभा कुमारी के घर आर्थिक अपराध इकाई की छापेमारी की गई है. छापेमारी डिप्टी डायरेक्टर के मुजफ्फरपुर, पटना और वैशाली स्थित ठिकानों पर की गई है. बताया जा रहा है कि आय से अधिक सम्पति को लेकर आर्थिक अपराध इकाई ने यह कदम उठाया है. फिलहाल आर्थिक अपराध इकाई की टीम के द्वारा आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि नहीं की गई है.

आय से अधिक सम्पति मामले में कार्रवाई:

आय से अधिक संपत्ति मामले में उच्च शिक्षा बिहार पटना के उप निदेशक विभा कुमारी के तीन ठिकाने पर छापेमारी की गई. घटना के संबंथ में बताया जा रहा है कि छापेमारी उनके मुजफ्फरपुर, पटना और वैशाली के ठिकानों पर एक साथ चल रही है. आज सुबह उप निदेशक विभा कुमारी वैशाली के जतकौली धरमपुर स्थित पैतृक आवास पर अचानक आर्थिक अपराध इकाई की टीम पहुंचकर छाचेमारी करने लगी. इसके अलावा उनके मुजफ्फरपुर में पैतृक आवास और पटना के सगुना मोर स्थित आवास पर भी आर्थिक अपराध इकाई की टीम पहुंचकर छापेमारी कर रही है.

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई:

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बिहार आर्थिक अपराध इकाई पटना को गुप्त सूचना मिली थी कि उप निर्देशक उच्च शिक्षा बिहार पटना के द्वारा आय से अधिक संपत्ति अर्जित की जा रहा है. आर्थिक अपराध इकाई ने मामले का सत्यापन किया और इसे सही पाया. जिसके बाद आर्थिक अपराध इकाई थाना में कांड दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा ररही है.

आर्थिक अपराध थाना कांड संख्या 35/22 कांड दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी गई है. प्रारंभिक अनुसंधान में आय से लगभग 52 फीसदी अधिक संपत्ति की बात सामने आई है. आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने तलाशी अधिकार पत्र प्राप्त कर कार्कवाई शुरु किया था. इस टीम को पुलिस उपाधीक्षक और पुलिस निरीक्षकों के नेतृत्व में गठित किया गया.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

12 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

13 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

14 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

21 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

23 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago