Bihar

अभ्यर्थी सहमत हुए तो ही 68वीं BPSC पीटी में होगी निगेटिव मार्किंग

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

68वीं बीपीएससी पीटी में निगेटिव मार्किंग अभ्यर्थियों के फीडबैक के आधार पर ही होगी। पहले आयोग ने तय किया था कि पीटी के 150 प्रश्न में से 50 कठिन प्रश्न दो-दो अंक के होंगे और गलत उत्तर पर अंक कटेगा। अब आयोग ने तय किया है कि 68 वीं बीपीएससी के लिए जब आवेदन निकाला जाएगा तभी अभ्यर्थियों से निगेटिव मार्किंग के बारे में फीडबैक मांगा जाएगा और उसी आधार पर निर्णय लिया जाएगा। परीक्षा नियमावली का विधिवत डॉक्यूमेंट भी बनेगा। शुक्रवार को आयोग की बैठक में ये निर्णय हुए।

बनेगी परीक्षा संचालन नियमावली :
  • बीपीएससी द्वारा आयोजित किसी भी परीक्षा में साक्षात्कार का कट ऑफ अंक भी तय होगा
  • साक्षात्कार के समय कोई अभ्यर्थी आवश्यक सर्टिफिकेट नहीं दे पाता है, तो उसकी पात्रता रद्द किए बिना निर्धारित समय दिया जा सकता है, ताकि वे सर्टिफिकेट दे सकें।
  • आरक्षण कोटि में बदलाव का भी अभ्यर्थियों को मौका दिया जा सकेगा।
  • इंटरव्यू के कट ऑफ अंक निर्धारण भी नए प्रावधान से करने की बात है।

  • कोई अभ्यर्थी चाहे तो तकनीकी सहित अन्य विषय अंग्रेजी माध्यम से देना चाहे और सामान्य अध्ययन हिंदी माध्यम से तो इसकी छूट होगी।
  • परीक्षा केंद्र पर संबंधित विषय के कॉलम में ही परीक्षा का माध्यम चुनने का अभ्यर्थियों को ऑप्शन होगा।
  • परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिका री-चेक होगी।

67वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट 15 नवंबर तक :

आयोग का लक्ष्य है कि 67 वीं बीपीएससी पीटी का रिजल्ट 15 नवंबर तक जारी कर दिया जाए। 15 नवंबर के बाद इसी माह 68 वीं बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा की वैकेंसी भी आ जाएगी। संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में 5 से 6 लाख आवेदन आते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : राष्ट्रीय लोक अदालत में 3542 मामलों का निष्पादन, न्यायिक अधिकारियों ने संभाली अलग-अलग बेंचों की जिम्मेदारी

समस्तीपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार…

12 घंटे ago

हेलमेट से लेकर रेलवे फाटक तक, बच्चों ने सीखे सुरक्षित सफर के गुर; कर्पूरीग्राम में सड़क एवं रेल सुरक्षा को लेकर जागरूकता कार्यक्रम

समस्तीपुर : सड़क और रेल दुर्घटनाओं से बचाव को लेकर शनिवार को पी.आर. इंटर विद्यालय,…

13 घंटे ago

115 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में लिया भाग, विजेताओं को मिली ट्रॉफी व मेडल

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उच्च माध्यमिक विद्यालय नौआचक सह उच्च मध्य विद्यालय नौआचक के…

14 घंटे ago

बिहार में प्लॉट या जमीन खरीदने से पहले जांच लें ये 5 जरूरी दस्तावेज, नहीं तो फंस सकता है पैसा…

बिहार में अगर आप जमीन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले जरूरी…

21 घंटे ago

नाला निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत पर नगर आयुक्त ने निर्माण कार्य को रोका, जांच कमिटी की गठित

समस्तीपुर : नवपदस्थापित नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र में चल…

23 घंटे ago

उत्तर बिहार में 13 और 14 सितंबर को बारिश के आसार, पूसा मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

समस्तीपुर : उत्तर बिहार के जिलों में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला…

1 दिन ago