Bihar

बिहार: बंद कमरे में शराब पीते हुए दारोगा का फोटो वायरल, जांच के आदेश

बगहा पुलिस जिला के लौकरिया थाने में पदस्थापित एसआई सुशील सिंह का शराब पीते एक फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वायरल फोटो में एसआई सुशील मिश्रा को शराब पीते देखा जा रहा है. यह फोटो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद किरण कुमार गोरख जाधव ने जांच के आदेश दे दिए हैं. एसआई के फोटो की जांच की जवाबदेही रामनगर एसडीपीओ सत्यनारायण राम को सौंपी गई है.

एसपी किरण कुमार जाधव ने बताया कि सोशल मीडिया पर एसआई के शराब पीते फोटो वायरल होने की जानकारी उन्हें भी प्राप्त हुई है. उन्होंने बताया कि वायरल फोटो की सत्यता क्या है इसकी जांच को लेकर रामनगर एसडीपीओ सतनारायण राम को वायरल फोटो की जांच की जवाबदेही सौंपी गई है. साथ हीं साथ एसडीपीओ को शीघ्र ही मामले की जांच कर इसका प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश दिया गया है.

एसपी ने बताया कि जांच के बाद अगर मामला सही पाया जाता है तो एसआई पर विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी. वायरल फोटो में साफ देखा जा सकता है कि जिन अधिकारियों पर शराबबंदी को लागू रखने की जिम्मेदारी है वह किस तरह से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शराब पी रहे सरकारी मुलाजिम

बिहार में लगातार शराबबंदी को सशक्त और प्रभावी बनाने के लिए सरकार आला अधिकारियों के साथ समीक्षा कर मंथन कर रही हैं, फिर भी सरकारी कर्मियों के शराब पीने का सिलसिला नही थम रहा है. ऐसे में शपथ लेकर शराबबंदी को लागू कराने वाले ही जब खुद शराब पीने लगे तो फिर सरकार की पहल का क्या हश्र होगा बताने की जरूरत नहीं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

3 घंटे ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

3 घंटे ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

5 घंटे ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

11 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

11 घंटे ago