Bihar

शराबबंदी लागू करने की प्रक्रिया गलत, मांझी बोले- ढाई सौ ग्राम पीने वालों को नहीं पकड़ना चाहिए

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने मंगलवार को दिल्ली में कहा कि शराबबंदी खराब नहीं है, मगर उसे लागू करने की प्रक्रिया में गड़बड़ी है। फिर चाहे वह बिहार हो या गुजरात। बड़े शराब तस्कर बच जा रहे और गरीब लोग पकड़े जा रहे हैं। जेलों में 70 प्रतिशत ऐसे लोग बंद हैं, जो आधा लीटर या ढाई सौ ग्राम शराब पीते हुए पकड़े गए हैं। यह अन्याय है। ऐसा नहीं होना चाहिए। जो सवा सौ ग्राम या ढाई सौ ग्राम पीते हैं, उनको नहीं पकड़ना चाहिए।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि इसकी समीक्षा होनी चाहिए। ब्रेथ एनलाइजर भी कभी-कभी गलत बताता है, जिससे पकड़ने वाले बदमाशी करते हैं। मांझी दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

गरीब सवर्णों को आरक्षण देने के फैसले का स्वागत

मांझी ने सुप्रीम कोर्ट के गरीब सवर्णों को आरक्षण देने के फैसले का भी स्वागत किया। जाति गणना को जरूरी बताते हुए मांझी ने कहा कि अब जनसंख्या के आधार पर आरक्षण मिलना चाहिए। इसके पूर्व बैठक में कार्यकारिणी प्रस्तावना दिया गया कि जल्द से जल्द बिहार के बाहर अन्य राज्यों में संगठन की प्रदेश इकाई का गठन करते हुए 20 लाख सदस्य बनाए जाए। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष डा संतोष कुमार सुमन, विधायक डा अनिल कुमार, ज्योति मांझी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद यादव आदि उपिस्थत थे।

पूजा कराने वाले पंडित मास-मदिरा का सेवन करते

बीते शुक्रवार को जीतनराम मांझी ने बोधगया स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि आजादी के 75 साल के बाद भी मनुवादी विचारधारा की पार्टी का कार्ड अब बिहार में नहीं चलेगा। वैसे मनुवादी विचारधारा की पार्टी की उप चुनाव में करारी हार होगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने पुराने बयान को दोहराते हुए कहा कि ब्राह्मण जो पूजा-पाठ कराते हैं, वे मांस-मदीरा का सेवन करते हैं। हमलोग आंबेडकरवादी हैं। उनके विचार को अपनाकर भी समाज का कल्याण होगा। इसलिए सभी लोगों को आंबेडकर के विचार को अपनाना चाहिए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

2 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

2 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

11 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

12 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

12 घंटे ago