Bihar

बिहार प्रशासनिक सेवा के 61 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में लोक शिकायत निवारण अधिकारी तैनात; देखें लिस्ट

बिहार प्रशासनिक सेवा के 61 अधिकारियों का तबादला किया गया है। बदले गए अधिकारियों में 60 को जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के अलावा भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है। जिन अफसरों को भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है, उनकी सेवाएं इस पद पर तैनाती के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को सौंप दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

इसके मुताबिक क सुबोध कुमार को गया, सुनील कुमार रंजन को भागलपुर, रामदुलार राम को जमुई, संजय कुमार सिन्हा को रोहतास, संजय कुमार को गोपालंगज, अजय कुमार सिंह को शेखपुरा, मो. मुमताज आलम को सीतामढ़ी, दिलीप कुमार अग्रवाल को जहानाबाद, अनिल कुमार को दरभंगा, स्वप्निल को अरवल, सुजीत कुमार को सीवान, मुमुक्षु कुमार चौधरी को पूर्णिया, अनिल कुमार झा को मुंगेर, बृज बिहारी भगत को मुजफ्फरपुर, मो. तारिक को मधेपुरा, संजय कुमार को सारण, संजय कुमार निराला को मधुबनी, विमल कुमार सिंह को खगड़िया, कृष्ण कुमार सिन्हा को बेगूसराय, मो. फिरोज अख्तर को कटिहार, किशोर कुमार को भोजपुर और विनय कुमार साह को सुपौल का जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बनाया गया है।

निधि कुमारी को गोगरी, प्रवीण चंदन को नीमचकबथानी, बिरजू दास को बेलसंड, सन्नी कुमार सौरव को अरेराज, सचिन कुमार को शिवहर, पूजा कुमारी को पकड़ीदयाल, अभिषेक श्रीवास्तव को सिकरहना, तरणिजा को जयनगर, राजू कुमार को बेनीपट्टी, सौरव कुमार को सिमरी बख्तियारपुर, ओम प्रकाश को वीरपुर, राजीव रोशन को त्रिवेणीगंज, विवेक सुगन्ध को हवेली खड़गपुर, प्रवीण कुंदन को पटना सिटी, मनीष भारद्वाज को मंझौल, किशन कुमार को बखरी, चंदन कुमार को तेघड़ा।

अमित कुमार को रोसड़ा, अशोक कुमार को मनिहारी, विनय कुमार को धमदाहा, टेशलाल सिंह को वायसी, आनंद उत्सव को बेनीपुर, अंकिता सिंह को फारबिसगंज, सुजीत कुमार को मधेपुरा सदर, राजन कुमार को हिलसा, अमित कुमार पटेल को मसौढ़ी, प्रशांत कुमार को मुंगेर सदर, आलोक राय को शेखपुरा, सीतू शर्मा को लखीसराय, अनुपम को भभुआ सदर, मो. अली एकराम को सुपौल सदर, ऐश्वर्य कश्यप बेगूसराय सदर, मनीष कुमार को सासाराम सदर, राकेश रंजन कुमार को रक्सौल, दिलीप कुमार को तारापुर, मो. शाहबाज खान को सीवान सदर, कुमार गौरव को हाजीपुर और बलवीर दास को समस्तीपुर सदर का भूमि सुधार उप समाहर्ता बनाया गया है। वहीं, गया के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सुनील कुमार को कृषि विभाग में ओएसडी की जिम्मेदारी दी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

17 घंटे ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

20 घंटे ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

20 घंटे ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

1 दिन ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

1 दिन ago