Bihar

बिहार: स्कूल के दूसरे तल्ला को बना दिया BAR: शराबियों के लिए लगा था बिस्तर; शराब, सिगरेट, माचिस बरामद

जिस राज्य में शराबबंदी हो और राज्य के अधिकारियों ने शराबबंदी को सफल बनाने को लेकर जहां कई कठोर नियम बनाए हों, उसी राज्य में सरकार के कर्मी और सरकारी भवन में मयखाना खोल दिया जाय तो समझा जा सकता है कि शराबबंदी को सफल बनाने में सरकारी कर्मचारी कितने संकल्पित हैं. बिहार के दरभंगा से ऐसा ही एक मामला आया है जहां के सरकारी स्कूल को मयखाना बना दिया गया था. इस स्कूल के एक तल्ले पर जहां बच्चे पढ़ते थे तो दूसरे तल्ले पर शराबियों के पीने और सोने की व्यवस्था थी. जांच हुई तो मामला सामने आया है स्कूल परिसर में ही शराब पीते दो लोगों को गिरफ्तार किया गया.

खास बात ये है कि मयखाना बने इस स्कूल में केवल शराब ही नहीं बल्कि बिस्तर का भी इंतजाम था. साथ में कमरे में शराब, सिगरेट, माचिस, सब बरामद किया गया. देखने से ऐसा लग रहा था कि इसे पूरा मयखाना बना दिया गया हो. खाने पीने और फिर आराम करने की भी पूर्ण व्यवस्था स्कूल के दो मंजिला भवन के ऊपरी तले पर किया गया था और नीचे क्लास चलाया जा रहा था. मामला का खुलासा होता भी नहीं अगर औचक निरीक्षण में वरीय उपसमाहर्ता पुष्पित झा मनीगाछी प्रखंड के प्राथमिक स्कूल मकराना मुसहरी टोला नहीं पहुंचतीं.

स्कूल में अचानक से पहुंचने के बाद उन्होंने स्कूली छात्राओं से बात की और इसके बाद स्कूल के भवन का निरीक्षण किया. इस दौरान दो कमरे में ही सभी क्लास संचालित होते देख उपसमाहर्ता पुष्पित झा ने पूछा कि दो मंजिला भवन है जब ऊपर कमरे है तो ऊपर क्यों नही बच्चे पढ़ते है. जब वो दूसरे मंजिल पर पहुंची और एक कमरा बंद दिखा जिसे खोलने को कहा लेकिन स्कूल की प्रधानाध्यापिका साजदा खातून आनाकानी करती दिखी तो अधिकारियों ने सख्ती कर कमरा खुलवाया जिसके बाद अंदर जो दिखा हैरान करने वाला था.

दो व्यक्ति अंदर थे और शराब के साथ. इस दौरान बिस्तर और नशा का अन्य सामग्री देख अधिकारी भौंचक रह गई. पूछताछ में ये पता चला कि प्रधानाध्यापिका साजदा खातून और उसके पति मोहम्मद मुख्तार दोनों के संरक्षण में स्कूल में शराब का कारोबार चलता है. दोनों पकड़े गए लोगों को शराब पीने के लिए कमरा दिया जाता है.

कहा जाता है कि क्लास रूम में शराबियों को भेजकर बाहर से ताला लगा दिया जाता है और चाबी वो खुद अपने पास रखती थीं. उपसमाहर्ता पुष्पित झा ने निरीक्षण के बाद बीईओ को प्रधानाध्यापक की करतूत से अवगत करवाया, जिसके बाद पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी समर बहादुर सिंह ने निलंबित कर दिया है और बीईओ को 24 घंटे के अंदर विभागीय और विधि सम्मत कार्रवाई कर जानकारी देने का निर्देश दिया है.

Avinash Roy

Recent Posts

कार में छिपाकर ले जाई जा रही 166.68 लीटर शराब शहर के आदर्शनगर में जब्त, कार के इंजन और चेसिस नंबर घिसे मिले

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में शराब तस्करी का मामला सामने आया है।…

40 मिनट ago

शहर के बहादुरपुर में ATM कार्ड बदलकर महिला के 25 हजार रुपये उड़ाये

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर स्थित एक एटीएम से रुपये निकालने पहुंची एक…

60 मिनट ago

समस्तीपुर में 16 पुड़िया स्मैक के साथ सात युवक गिरफ्तार, FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य सड़क किनारे मिर्जापुर चौक…

2 घंटे ago

शहर से सटे मोहनपुर में आलू की बुआई के दौरान जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, मां-बेटे समेत चार जख्मी; एक घायल की हालत गंभीर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में जमीन विवाद को…

3 घंटे ago

दलसिंहसराय में अधेड़ की पीट-पीटकर ह’*त्या, गांव के कुछ लोगों पर आरोप; छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा वार्ड संख्या-2 में एक अधेड़…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक दुर्घटना में एक साथ 3 युवकों की मौत के बाद सड़क जामकर आगजनी 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत सोंगर पंचायत के मिर्जापुर गांव में भीषण…

14 घंटे ago