Bihar

समस्तीपुर में खतरनाक प्रदूषण, बिहार के कई शहरों में AQI 300 के पार

देश की राजधानी दिल्ली ही नहीं बिहार में भी प्रदूषण बढ़ गया है। कटिहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है। आज शनिवार 4 नवंबर सुबह 6 बजे समस्तीपुर का AQI 327 है. बेगूसराय, दरभंगा, पूर्णिया समेत पांच शहरों में भी हवा बहुत खराब श्रेणी में है। राजधानी पटना के सभी इलाकों में एक्यूआई (AQI) 200 के ऊपर है।

नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के मुताबिक कटिहार सबसे प्रदूषित शहर रहा, यहां एक्यूआई 402 दर्ज किया गया, जो कि खतरनाक श्रेणी में है। इसके अलावा बेगूसराय में 305, दरभंगा में 312, मोतिहारी में 373, पूर्णिया में 321 और सीवान में 312 एक्यूआई रहा।

AQI के अंक शहर की वायु गुणवत्ता का असर निर्धारित करते हैं। AQI को कई वर्गों में बांटा गया है और उसी के अनुरूप वायु गुणवत्ता पर क्या असर होगा इसका निर्धारण होता है।

एयर क्वालिटी इंडेक्स के अंक क्या प्रदर्शित करते हैं नीचे देखें-

AQI 0-50 यानी हवा अच्छी है

AQI 51-100 यानी हवा ठीक है (संवेदनशील लोगों को सांस की हल्की दिक्कत)

AQI 101-200 यानी हवा अच्छी नहीं है (फेफड़ा, दिल और अस्थमा मरीजों को सांस में दिक्कत)

AQI 201-300 यानी हवा खराब है (लंबे समय तक ऐसे वातावरण में रहने पर किसी को भी सांस में दिक्कत)

AQI 301-400 यानी हवा बहुत खराब है (लंबे समय तक ऐसे वातावरण में रहने पर सांस की बीमारी का खतरा)

AQI 401-500 यानी हवा खतरनाक है (स्वस्थ आदमी पर भी असर, पहले से बीमार हैं तो ज्यादा खराब)

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

7 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

8 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

21 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

21 घंटे ago