Bihar

बिहार में 2KM सड़क जोतकर दबंगों ने गेहूं बो दिया; विरोध करने पर मारपीट भी कर रहे

बिहार के बांका जिले में एक सड़क चोरी हो गई। दैनिक भास्कर के मुताबिक हैरान करने वाला यह मामला जिले के रजौन प्रखंड के खरौनी गांव का है। यहां रातों-रात करीब 2 KM सड़क गायब हो गई। सड़क की जगह जोता हुआ खेत नजर आया। 5 दिन पहले शाम तक लोग इसी सड़क से गुजरते थे, लेकिन अगली सुबह इससे गुजरने वाले लोग जैसे ही यहां पहुंचे…हैरान रह गए।

लोगों को लगा कि वे रास्ता भटक गए

पूरी सड़क ही गायब थी… पहले तो कुछ लोगों को लगा कि वे रास्ता भटक गए। सड़क अचानक खत्म हो गई और सामने सिर्फ खेत दिख रहा था जिसमें फसल लगी थी। बाद में पता चला सड़क चोरी हो गई। इसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

सड़क पर कर दी गेहूं की बुवाई

2 गांवों को जोड़ने वाली सड़क की जुताई कर दबंगों ने वहां गेहूं की बुवाई कर दी है। पास के खरौनी गांव के लोगों ने ही रोड पर कब्जा किया है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। खादमपुर गांव के लोग पिछले कुछ दिनों से पगडंडी के सहारे आने जाने को मजबूर हैं।

विरोध करने पर दबंग लोग लाठी-डंडे से खदेड़ देते हैं। अब इस मामले को लेकर खादमपुर गांव के लोगों ने अंचलाधिकारी मोहम्मद मोइनुद्दीन को बुधवार को आवेदन दिया है। साथ ही इस पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

गांव के 35 लोगों ने अंचलाधिकारी को दिया आवेदन

खादमपुर गांव के आशुतोष सिंह, प्रदीप कुमार, विनय सिंह, संजय सिंह, मुन्नी देवी, अजय कुमार सिंह, रितु कुमारी, प्रमोद सिंह, अनीता देवी, राजेश्वरी देवी समेत करीब 35 लोगों ने अंचलाधिकारी को आवेदन दिया है। लोगों ने कहा कि खरौनी गांव से खादमपुर गांव को जाने वाली मुख्य सड़क पर गेहूं की बुवाई की गई है। इस रोड का इस्तेमाल वे लोग आने जाने के लिए सालों से करते आ रहे हैं। अचानक इस बार खैरानी गांव के लोगों ने रोड को ट्रैक्टर से जोत दिया और उस पर गेहूं की बुवाई कर दी है। खादमपुर गांव के लोगों ने जब इसका विरोध किया तो वे लोग मारपीट पर उतारू हो गए।

जल्द की जाएगी कार्रवाई- अंचल अधिकारी रजौन के अंचलाधिकारी मोहम्मद मोइनुद्दीन ने बताया कि रोड पर अतिक्रमण का मामला मेरे संज्ञान में है। कर्मचारी को भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी। अगर मामला सही पाया गया तो तुरंत अतिक्रमण हटाया जाएगा। साथ ही अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई भी की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चर्चित सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर पर घर के बाहर फायरिंग, साथ में मौजूद युवक को लगी गोली

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…

4 घंटे ago

घंटों जाम से कराहता रहा समस्तीपुर का ताजपुर रोड, परीक्षा खत्म होने के बाद शहर के अन्य सड़कों पर भी रेंगती रही वाहनें

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…

4 घंटे ago

शव को आदर्शनगर चौक पर रखकर लोगों ने समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ को जामकर किया आगजनी, वाहनों की लगी लंबी कतार, पहुंची पुलिस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर विशनपुर में अज्ञात वाहन के चकमा देने से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा साथी जख्मी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…

5 घंटे ago

जेईई मेंस में समस्तीपुर के प्रतिष्ठित संस्थान ‘एजुकेटर्स’ के हिमांशु को 99.37 परसेंटाइल

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

11 घंटे ago

कल 18 फरवरी को समस्तीपुर जिला नियोजनालय में विशेष जॉब कैम्प का हो रहा आयोजन, चार कंपनी आएंगी

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…

12 घंटे ago