Bihar

पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में चली 5 से 6 राउंड गोलियां

पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में आज मतदान समाप्त हो चुका है. लेकिन वोटिंग के खत्म होने से पहले पटना कॉलेज के पास जैक्सन हॉस्टल के सामने दो गुट आपस में भिड़ गए. इसके साथ ही प्राप्त सूचना के अनुसार मौके पर छात्रों द्वारा पांच से छह राउंड गोलियां भी चलायी गयी है. हंगामा कर रहे छात्रों ने पुलिस के सामने ही मौके पर पत्रकारों को भी अपना निशाना बनाया है. छात्रों द्वारा पत्रकारों के साथ की गई बदसलूकी में कई पत्रकारों को चोट भी लगी है.

आपसी वर्चस्व में दो गुटों के बीच गोलीबारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार आपसी वर्चस्व में दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई है. वहीं घटना की जानकारी प्राप्त होने के बाद मौके पर भारी पुलिस बल भी पहुंच गई है. पुलिस द्वारा मामला शांत कराए जाने की कोशिश की जा रही है. वहीं पटना कॉलेज से पहले पटना वाणिज्य कॉलेज में बोगस वोटिंग का आरोप लगाकर कुछ छात्रों ने हंगामा किया और साथ ही पटना वीमेंस कॉलेज के बाहर जन अधिकार पार्टी और आइसा के कार्यकर्ताओं ने भी जमकर हंगामा किया है.

Avinash Roy

Recent Posts

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

6 घंटे ago

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर व ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…

7 घंटे ago

प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 नामजद सहित अन्य अज्ञात पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे…

8 घंटे ago

आशीष भारती, स्वप्ना मेश्राम और गौरव मंगला; केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये बिहार के 3 IPS अधिकारी

पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को…

8 घंटे ago

मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, DM ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…

11 घंटे ago

बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर; 1 AK-47, एक AK-56, दो इंसास और 500 गोली का जखीरा सौंपा

बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…

11 घंटे ago