Bihar

अब प्लास्टिक से बनेगा पेट्रोल! बिहार के 8वीं के छात्र का कमाल, 1500 में बनाया मशीन, निकालते रहें तेल

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ में एक स्कूली छात्र ने कमाल किया है। छात्र ने प्लास्टिक कचरे से पेट्रोल का निर्माण कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। छात्र का नाम विकास कुमार है। जिसने प्लास्टिक कचरे से पेट्रोल बनाकर सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है। छात्र की चारों तरफ तारीफ हो रही है। वहीं जिस फार्मूले से छात्र ने पेट्रोल बनाया है, उस फार्मूले पर चर्चा शुरू हो गई है।

ग्रामीण छात्र की प्रतिभा

जिले के नुआंव प्रखंड के रहने वाले क्लास 8वीं कक्षा के छात्र विकास कुमार ने प्लास्टिक से पेट्रोल बनाया है। बता दें कि विकास पिछले 4 महीने से कड़ी मेहनत से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहा था। विकास ने कचरे के ढेर में से सामान इकट्ठा कर प्लास्टिक से पेट्रोल बनाया। हालांकि, अभी इसे हम कार या बाइक में डायरेक्ट यूज नहीं कर सकते। बताया जा रहा है कि इसके प्यूरीफिकेशन की जरूरत है। फिलहाल, इसे केवल डायरेक्ट ईंधन के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

प्लास्टिक से बनाया पेट्रोल

विकास ने 1500 रुपये की लागत से प्लास्टिक से पेट्रोल बनाने की मशीन का भी इजाद किया है। इस अविष्कार में उसके स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षकों का अहम रोल रहा है। जिले में साइंस विज्ञान मेला में विकास ने पहला स्थान लाकर अपने स्कूल के साथ-साथ अपने परिवार और जिला का भी नाम रोशन किया है। अब विकास राज्य स्तर पर अपना प्रदर्शन दिखाने के लिए तैयार है। बताया जा रहा है कि विकास ने तैयारी पूरी कर दी है। अब स्टेट लेवल पर होने वाले विज्ञान प्रदर्शनी में विकास अपनी प्रतिभा का लोहा मनवायेंगे।

क्या है फार्मूला?

विकास कुमार के फार्मूले से जो पेट्रोल तैयार हो रही है, उसमें 100% में से 30% ऑयल, 30% वैक्स, 30% कार्बन और 10% गैस होती है। वैक्स आग जलाने के लिए काम आती है। ये फार्मूला थर्मोकेमिकल डी पॉलीमराइजेशन पर काम करता है। जिससे प्लास्टिक के कचरे को पेट्रोल में बदला जाता है। विकास कुमार के मुताबिक यदि उनके फार्मूले से बने तेल का प्यूरिफिकेशन कर दिया जाए, तो लोग उसका प्रयोग कर सकते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

कार में छिपाकर ले जाई जा रही 166.68 लीटर शराब शहर के आदर्शनगर में जब्त, कार के इंजन और चेसिस नंबर घिसे मिले

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में शराब तस्करी का मामला सामने आया है।…

35 मिनट ago

शहर के बहादुरपुर में ATM कार्ड बदलकर महिला के 25 हजार रुपये उड़ाये

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर स्थित एक एटीएम से रुपये निकालने पहुंची एक…

54 मिनट ago

समस्तीपुर में 16 पुड़िया स्मैक के साथ सात युवक गिरफ्तार, FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य सड़क किनारे मिर्जापुर चौक…

2 घंटे ago

शहर से सटे मोहनपुर में आलू की बुआई के दौरान जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, मां-बेटे समेत चार जख्मी; एक घायल की हालत गंभीर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में जमीन विवाद को…

3 घंटे ago

दलसिंहसराय में अधेड़ की पीट-पीटकर ह’*त्या, गांव के कुछ लोगों पर आरोप; छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा वार्ड संख्या-2 में एक अधेड़…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक दुर्घटना में एक साथ 3 युवकों की मौत के बाद सड़क जामकर आगजनी 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत सोंगर पंचायत के मिर्जापुर गांव में भीषण…

14 घंटे ago