Bihar

बिहार: प्रमुख पति ने बीडीओ से मांगी हर महीने दो लाख रूपये रंगदारी, नहीं देने पर जमकर की मारपीट

बिहार के वैशाली जिले के पातेपुर प्रखंड कार्यालय में घुसकर बीडीओ मनोज कुमार की प्रखंड प्रमुख पति ने 10 समर्थकों के साथ जमकर पिटाई कर दी. घायल बीडीओ को कार्यालय के कर्मियों ने नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया.

बीडीओ की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है. बीडीओ ने प्रमुख पति पर 2 लाख रंगादारी नहीं देने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है.

प्रखंड में 5 से 6 लोग गुंडा तपके के हैंः

पातेपुर बीडीओ मनोज कुमार ने बताया कि जस्ट हम फील्ड से जांच करके कार्यालय आए ही थे. गार्ड गाड़ी से उतरकर अपने रूम में गये ही थे. रिपोर्ट बनाने की तैयारी कर ही रहे थे कि कई लोगों ने हमला कर दिया. उन्होंने बताया कि डेढ़ बरसों से पातेपुर में है. पातेपुर ठीक जगह है. यहां पांच से छह लोग गुंडा तपके हैं, जो रंगदारी वसूलने का काम करते है.

आवेदन मिलने पर की जायेगी कार्रवाईः

वीडियो ने आरोप लगाया है कि 2 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई थी. नहीं देने पर धमकाने के लिए मारपीट किया गया है. वहीं सदर अस्पताल में इलाज करा रहे वीडियो मनोज कुमार ने बताया कि प्रमुख उपप्रमुख के पति सभी ने हमला किया है. वहीं घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पातेपुर थाना अध्यक्ष रामा शंकर साह ने फोन पर बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही हैं. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

40 मिनट ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

2 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

5 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

9 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

17 घंटे ago