Bihar

बिहार: पति ने कराई मामी-भांजे की शादी, 2 दिन बाद वापस लौटी पत्नी तो दोबारा थामा हाथ, मांग भरकर फिर एक-दूजे के हुए

बिहार के खगड़िया में 2 दिन पहले पति ने अपनी पत्नी को भांजे के साथ कमरे में पकड़ा तो गांव वालों के साथ मिलकर दोनों की शादी करा दी। 48 घंटे बाद ही परिवार के प्रेशर में आकर लड़के ने महिला को छोड़ दिया। वो वापस अपने पति के पास पहुंची। पति ने भी पत्नी का साथ दिया। और उसकी मांग में सिंदूर भरकर फिर से अपना लिया।

मामी और भांजे को गांव वालों ने 28 नवंबर की रात एक कमरे में पकड़ा था। इसकी जानकारी पति को लगी तो वो भी वहां पहुंचा। पत्नी ने कहा कि वो प्रेमी याने भांजे के साथ ही रहना चाहती है। पति ने प्रेमी से उसकी मांग भरवाई और दोनों को विदा कर दिया।

परिवार के प्रेशर में छोड़कर भागा लड़का

मामला जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र के झिकटिया पंचायत का है। दोनों की शादी 12 साल पहले हुई थी।दोनों की शादी का वीडियो तेजी वायरल होने लगा। ये वीडियो लड़की और उसके प्रेमी के परिवार तक भी पहुंचा।परिवार ने दोनों पर प्रेशर बनाया। इसके बाद लड़का महिला को छोड़कर भाग निकला। महिला फिर से अपने पति के पास जा पहुंची।

काजीचक गांव के डब्लू शर्मा(35) और अनिता देवी(30) की शादी 12 साल पहले हुई थी। 5 साल पहले अनिता और उसके भांजे संतोष कुमार (20) के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। दोनों के बीच संबंध भी बने। दोनों ने शादी की भी ठान ली, लेकिन परिवार के डर से चुप थे।

5 साल पहले हुई थी दोनों की मुलाकात

5 साल पहले प्रेमी के गांव मलपा में एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में दोनों की मुलाकात हुई थी। दोनों एक दूसरे से चोरी-छिपे फोन पर बातचीत और मुलाकात करते थे।

प्रेमिका महिला की शादी बीते 12 साल पहले डबलू शर्मा से हुई थी। 12 साल बाद भी एक भी संतान जन्म नहीं हुआ। प्रेमिका के पति प्रदेश और गांव में राजमिस्त्री का काम करता है। पति और ग्रामीणों ने दोनों की शादी करवाकर घर भेज दिया था।

Avinash Roy

Recent Posts

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

11 मिनट ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

6 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

7 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

7 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में JDU नेता के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, गाड़ी में भी की तोड़फोड़

समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की…

9 घंटे ago