Bihar

बिहार: जहर खाने वाले परिवार के ‘6ठे सदस्य’ 15 साल की बेटी की भी मौत, डायरी में लिखा-ऋण देने वाले समाज के कीड़े

बिहार के नवादा में बुधवार को एक ही परिवार के छह लोगों ने खुदकुशी की. पांच की पहले ही मौत हो चुकी थी. वहीं एक ने कुछ देर पहले गुरुवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मौत की जानकारी मिलते ही पूरे नवादा वासियों में शोक की लहर दौड़ गई है. जहर खाने से परिवार के छठे सदस्य की भी मौत हो गई. वहीं सुसाइड से पहले पिता ने एक नोट लिखा है जिसमें उन्होंने कर्ज देने वालों को समाज का कीड़ा बताया है. जहां परिवार के पांच लोगों का अंतिम संस्कार किया ही जा रहा था कि बेटी की भी मौत की खबर आ गई. घटना बेहद मार्मिक और दिल दहलाने वाली है.

अंत में 15 साल की बेटी की भी मौत

मृतक केदारलाल की 15 साल की बेटी साक्षी ने भी पावापुरी विम्स में दम तोड़ दिया. 14 घंटे तक वह अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ती रही. आखिरकार वह भी जंग हार गई. परिवार के छठे सदस्य की मौत की खबर आते ही शोक की लहर दौड़ गई. सुसाइड नोट पर भी पुलिस जांच कर रही है. अब तक पुलिस के द्वारा दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही. मौत से पहले परिवार के लोगों ने पुलिस को कई अहम जानकारी दी है. नवादा के मुक्तिधाम में परिवार के पांच मृतकों की चिता में आग लगते ही बिटिया साक्षी की मौत की खबर आ गई.

शवों को कंधा देने वाला भी अपना नहीं बचा

सामूहिक आत्महत्या के बाद मृतकों के शवों को कंधा भी नसीब नहीं हो सका. एक साथ परिवार के पांच सदस्यों को कंधा देने वाला भी कोई नहीं बचा. मृतक केदार का एकमात्र जीवित बड़ा बेटा अमित भी दिल्ली से वापस नवादा नहीं आ सका है. लिहाजा शवों को एक वैन से मुक्तिधाम ले जाया गया. परिवार के अन्य सदस्यों, समाजसेवियों की मदद से पुलिस शवों को श्मशान घाट तक ले गई जहां एक साथ पांचों शवों का अंतिम संस्कार किया गया. पांचों की चिता एक साथ सजाई गई. यह दृश्य काफी दिल दहलाने वाली थी. लोग इसे देख भावुक हो जा रहे थे. मृतक केदार के छोटे भाई राजकुमार लाल ने पांचों शवों को मुखाग्नि दी.

घटना के एक दिन पहले लिखा सुसाइड नोट

परिवार के मुखिया केदार ने आठ नवंबर को सुसाइड नोट लिखा है. नोट घटना के एक दिन पहले की है. नोट में केदार ने लिखा है कि उन्होंने कुछ लोगों से कर्ज लिया था जिसमें छह महाजन लगातार परेशान कर रहे हैं. शहर के न्यू एरिया मोहल्ले के मनीष सिंह, विकास सिंह, विजय सिंह, टुनटुन सिंह खटाल, डॉ. पंकज सिन्हा और गढ़ पर मोहल्ला के रणजीत सिंह से उन्होंने कर्ज लिया था.

कर्ज का दुगना-तिगुना ब्याज कर चुके थे जमा

सुसाइड नोट में लिखा है कि पांच-छह साल से महाजन कर्ज के लिए परेशान कर रहे थे. कर्ज का दुगना-तिगुना ब्याज जमा कर चुके थे. फिर भी कर्ज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा था. सुसाइड नोट में जिक्र है कि केदारलाल कर्ज चुकता करने के लिए महाजनों से मोहलत मांग रहे थे. साल-छह महीने का वक्त मांग रहे थे, लेकिन कर्ज देने वाले कुछ भी सुनने समझने को तैयार नहीं थे.

कर्ज देने वाले समाज का कीड़ा

नोट में आगे लिखा है कि ब्याज नहीं देने की स्थिति में गाली गलौज किया जाता था. इससे विवश होकर यह गलत कदम उठाना पड़ रहा है. उन्होंने यह भी लिखा कि कर्ज देने वाले समाज का कीड़ा हैं जो समाज को बर्बाद कर रहे हैं. कर्ज देने वाले छह लोगों ने कई लोगों को पूरी तरह बर्बाद कर दिया है. ऐसे दीमकों पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है.

Avinash Roy

Recent Posts

शिक्षा विधेयक के विरोध में समस्तीपुर विमेंस कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…

4 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI का छापा, सहायक कार्मिक पदाधिकारी व डीलिंग क्लर्क हिरासत में, चल रही पूछतात

समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…

5 घंटे ago

समस्तीपुर के जितवारपुर टीम ने बेगूसराय को 2-1 से हराकर जीता ‘द उम्मीद कप – 2026’  का खिताब

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…

7 घंटे ago

चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो स्पाइन एवं ट्रॉमा सेंटर में जन शिक्षण संस्थान द्वारा 40 प्रशिक्षित लाभार्थियों को एनसीवीटी प्रमाण पत्र वितरित

समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…

9 घंटे ago

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

13 घंटे ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

13 घंटे ago