Bihar

बिहार के पहले एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू, समस्तीपुर समेत सात जिलों से गुजरेगी सड़क

देश में सड़क निर्माण का कार्य बहुत तेजी से किया जा रहा है. देश के अधिकांश राज्यों में कई एक्सप्रेस वे का निर्माण हो चुका है या निर्माण कराया जा रहा है. लेकिन बिहार को समर्पित अब तक एक भी एक्स्प्रेस वे नहीं है. लेकिन बिहार को समर्पित पहला एक्स्प्रेस वे जल्द ही लोगों के लिए हकीकत बनने वाला है. यहां जल्द ही 189 किलोमीटर लंबे आमस (औरंगाबाद) -दरभंगा एक्सप्रेस वे का निर्माण शुरू होने जा रहा है.

नितिन गडकरी रखेंगे आधारशिला

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी 14 नवंबर को बक्सर जिले में हो रहे संत समागम में भाग लेने के लिए बिहार आ रहे हैं. यहां वह इस एक्सप्रेस-वे परियोजना की आधारशिला रखेंगे. इस दिन नितिन गडकरी 2300 करोड़ लगायत की तीन अन्य परियोजना का शिलान्यास भी करेंगे.

आमस से दरभंगा तक जाएगा एक्सप्रेस वे

बिहार का यह पहला एक्सप्रेस वे NH19 पर स्थित औरंगाबाद जिले के आमस से शुरू होकर दरभंगा जिले के नवादा गांव में एनएच-27 तक जाएगा. यह एक्सप्रेस वे राज्य के अरवल, जहानाबाद, पटना, वैशाली और समस्तीपुर सहित सात जिलों को पार करेगा. इस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा इस सड़क का निर्माण किया जाएगा.

6000 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण

इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण चार पैकेज में किया जाएगा. 6000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस सड़क के निर्माण के लिए एनएचएआई ने तीन निर्माण कंपनियों को निविदा आवंटित की है. इस निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए वर्ष 2024 तक की समय सीमा तय की है. इस एक्सप्रेस वे परियोजना के पूरा होने के बाद उत्तर से दक्षिण बिहार की यात्रा महज चार घंटे की रह जाएगी. NHAI ने इस एक्सप्रेस वे को NH 119D के रूप में अधिसूचित किया है.

Avinash Roy

Recent Posts

चिराग के सामने चाचा पस्त, पारस ने उठाई पार्टी और परिवार एक करने की बात, सीएम पर भी बोले

राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख पशुपति कुमार पारस अपने भतीजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान…

4 घंटे ago

महंगाई और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत के खिलाफ कल्याणपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

समस्तीपुर/कल्याणपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर गुरुवार को कल्याणपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी द्वारा…

6 घंटे ago

रेलवे परिसर में मल्टी फंक्शनल कॉम्प्लेक्स के निर्माण को लेकर समस्तीपुर DRM कार्यालय में नगर निगम के साथ रेलवे की बैठक आयोजित

समस्तीपुर : डीआरएम कार्यालय समस्तीपुर में गुरुवार को सीनियर डीसीएम अनन्या स्मृति की अध्यक्षता में…

6 घंटे ago

नीतीश कुमार के सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी, सीएम बदलने से पहले बोले चिराग पासवान

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में मुख्यमंत्री बदले जाने से पहले कहा है कि…

8 घंटे ago

पेट्रोल पंपों पर उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा देने का निर्देश, समस्तीपुर सदर SDO ने पेट्रोल पंप संचालकों के साथ की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के सभी…

8 घंटे ago

बिहार में खरमास के बाद खेला? शुभ मुहुर्त में सीएम की शपथ, ओथ लेकर कुछ और दिन बने रहेंगे नीतीश!

बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…

11 घंटे ago