समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के फ्लाई ओवरब्रिज पर मंगलवार को गुजर रही बिजली व टेलीफोन केबुल में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। एक के बाद एक तीन धमाका हुआ। जिस समय तार में आग लगी थी ठीक उसी समय दिल्ली से दरभंगा लौट रहे बिहार संपर्क क्रांति गुजर रही थी। अचानक हुए तेज धमाका के कारण ट्रेन के चालक ने ट्रेन रोक दी। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया, जिसके बाद ट्रेन में सवार लोग ट्रेन रुकते ही कूदकर भागने लगे।
हालांकि इस दौरान ओवरब्रिज से भी कुछ पुरानी दीवारें टूट कर नीचे गिरी जिससे ट्रेन में सवार यात्री और भी दहशत में आ गए। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना की सूचना के तुरंत बाद आरपीएफ और रेलवे के अभियंता मौके पर पहुंचे।
तत्काल रेलवे की ओवरहेड तार की बिजली काटी गई जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। माना जा रहा है कि पुल के नीचे लटकने वाली बिजली और टेलीफोन की तारे आपस में सटने के बाद शार्ट सर्किट हुआ है। जिसके बाद आग लगी थी क्योंकि इस पुल के नीचे से बिजली व टेलीफोन की केबल गुजरी है।
आग लगने के बाद तेज धमाका हुआ, जिससे आसपास के अलावा ट्रेन में सवार यात्री दहशत में आ गए। इस घटना के कारण करीब आधा घंटा के लिए बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के अलावा बरौनी से गोंदिया जा रही बरौनी गोंदिया एक्सप्रेस भी मौके पर रुकी रही। बाद में रेलवे अभियंता द्वारा फीट दिए जाने के बाद गोंदिया एक्सप्रेस को मुजफ्फरपुर के लिए रवाना किया गया जबकि बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस समस्तीपुर स्टेशन पर भेजा गया। मौके पर आरपीएफ इंस्पेक्टर बीपी वर्मा के अलावा दरोगा पीके चौधरी निशा भारती सहित रेलवे के बिजली विभाग के अभियंता आदि मौजूद थे। गौरतलब है कि बरसों पुराने इस पुल का रेलवे अपने साइड का मरम्मत कार्य करा रहा है पुल की स्थिति काफी जर्जर है।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर चौक मुसापुर रानिचारी अस्थान मंदिर के पास स्थित…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के विशनपुर वार्ड संख्या-09 से लापता हुए एक 12 वर्षीय…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में कुल 20 मॉडल विद्यालय बनाने की कवायद तेज है। हर…
लखीसराय जिले के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत विद्यापीठ चौक, बड़हिया रोड स्थित कृष्णा कमलेश्वरी ट्रामा…
तस्वीर : सांकेतिक (AI Generated) समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में गुरुवार की देर शाम तक जिला स्तरीय मासिक क्राइम…