Bihar

नितिन गडकरी का बिहार को एक और तोहफा, 200 KM के बजाय मात्र 2 किमी चलकर बिहार से पहुंच जाएंगे झारखंड

सोन नदी पर बनने वाला एक पुल बिहार और झारखंड के बीच दूरी को खत्म कर देगा. महज दो किमी का फासला तय कर आप बिहार से झारखंड की धरती पर पहुंच सकेंगे. सोन नदी पर बनने वाले इस पंडूका पुल का शिलान्यास 14 नवंबर दिन सोमवार को केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी करेंगे. इस पुल के बन जाने से लगभग 50 लाख आबादी को सीधा लाभ मिलेगा.

पंडुका पुल निर्माण होने के बाद नौहट्टा से झांरखंड सिर्फ 2 से 3 किलोमीटर की दूरी तय करना होगा. आप तीन किमी की दूरी तय कर गढ़वा जिले का श्रीनगर पहुंच जाएंगे. जबकि गढ़वा मुख्यालय की दूरी 40 किलोमीटर होगी. फिलहाल झारखंड के गढ़वा जाने के लिए डेहरी से औरंगाबाद हरिहरगंज के रास्ते या फिर इंद्रपुरी बाराज के रास्ते 150 किलोमीटर दूरी तय करनी पड़ती है.

पंडुका पुल बनने से दूरी होगी कम

पंडुका पुल के रास्ते छत्तीसगढ़ राज्य के बलरामपुर जिले के रामानुज गंज बाजार 99 किलोमीटर की दूरी तय कर पहुंचेंगे. फिलहाल डेहरी, औरंगाबाद, हरिहरगंज के रास्ते या फिर इंद्रपुरी बराज होते हुए करीब 220 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है. वही, पंडुका पुल से यूपी के सोनभद्र जिले का बॉर्डर 13 किलोमीटर बाद पड़ेगा, जबकि सोनभद्र के लिए 55 किलोमीटर दूरी तय करनी होगी. फिलहाल घुमकर जाने पर 185 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है. इसके साथ ही पंडुका पुल से मध्य प्रदेश के सिंगरौली की दूरी 150 किलोमीटर होगी. फिलहाल सिंगरौली जाने के लिए करीब 180 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है.

गडकरी 14 नंवबर को पंडुका पुल का शिलान्यास करेंगे

नौहट्टा और रोहतास प्रखंड से झारखंड के गढ़वा, पलामू, लातेहार, सहित अन्य जिलों की दूरी करीब 120 किमी कम हो जायेगी. गडकरी 14 नंवबर को पूर्वाह्न 11 बजे पंडुका पुल का शिलान्यास और दोपहर करीब एक बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के बक्सर लिंक सड़क का शिलान्यास और आरा-बक्सर सड़क का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में 618 करोड़ रुपये की लागत से 17 किमी लंबाई के ग्रीनफील्ड चार लेन बक्सर लिंक का शिलान्यास करेंगे.

यह सड़क लखनऊ से पटना को जोड़ेगी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 14 नवंबर को आरा-बक्सर फोरलेन सड़क का उद्घाटन करेंगे. उसी दिन गडकरी रोहतास जिले में सोन नदी पर पंडुका पुल और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के बक्सर लिंक का शिलान्यास भी करेंगे. इन तीनों परियोजनाओं की लागत करीब 2300 करोड़ रुपये है. यह सड़क पूर्वांचल एक्स्प्रेस-वे को लखनऊ से पटना तक जोड़ेगा. इस पर इसी साल से काम शुरू होने और 2024 तक पूरा होने की उम्मीद है. इससे बिहार से लखनऊ होकर दिल्ली जाने-आने वालों को समय की बचत होगी.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

1 घंटा ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

2 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

5 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

8 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

11 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

13 घंटे ago