Bihar

नये पचड़े में पड़ा नगर निकाय चुनाव: अति पिछड़ा आयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने किया बिहार सरकार से जवाब तलब

बिहार में नगर निकाय चुनाव को लेकर राज्य सरकार ने अति पिछड़ा आयोग के लिए डेडिकेटेड कमीशन बनाया था. हाई कोर्ट के आदेश के बाद तुरंत कमेटी का गठन हुआ था. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है. बीजेपी नेता सुशील मोदी (Sushil Modi) ने इसकी प्रति शेयर की है. 28 नवंबर को कोर्ट ने स्टे ऑर्डर जारी किया है. सुशील मोदी ने इसे लेकर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर फिर हमला बोला. बिहार में नगर निकाय चुनाव को स्थगित करने के बाद बिहार सरकार ने हाई कोर्ट का रुख किया था. वहां कोर्ट के आदेश के बाद 18 अक्टूबर को राज्य की सरकार ने पिछड़ा आयोग के लिए कमीशन का गठन किया था. इसकी रिपोर्ट सौंपने के बाद ही चुनाव कराए जाने की उम्मीद थी.

मुख्यमंत्री नीतीश पर निशाना

सुशील मोदी ने ट्वीट में नीतीश कुमार का पिछड़ा विरोधी चेहरा उजागर होने की बात कही है. कोर्ट के ऑर्डर की रिपोर्ट शेयर करते हुए मोदी ने लिखा कि “सुप्रीम कोर्ट ने अति पिछड़ा आयोग को डेडिकेटेड कमीशन पर रोक लगा दी है. बीजेपी पहले से कह रही थी नया कमीशन बनाइए, लेकिन नीतीश कुमार अपनी ज़िद पर अड़े रहे. बिहार में फिर एक बार नीतीश कुमार का अति पिछड़ा विरोधी चेहरा उजागर हो गया है”.

बता दें कि नीतीश सरकार ने 18 अक्टूबर को अति पिछड़ा आयोग का गठन किया था. इसके अध्यक्ष नवीन कुमार को बनाया गया था. कहा गया कि आयोग जब रिपोर्ट सौंपेगी तो ही बिहार में निकाय चुनाव के लिए रास्ता साफ हो सकेगा. बीजेपी लगातार इसे लेकर और चुनाव स्थगित होने का ठीकरा नीतीश कुमार पर फोड़ती रही है. अब सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी आदेश के बाद फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निशाने पर आ गए हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

32 मिनट ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

44 मिनट ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

11 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

12 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

12 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

12 घंटे ago