Bihar

बिहार: मिड डे मील में कीड़ा मिला तो प्रिंसिपल ने दे दी अजब दलील, कहा- कीड़ा में विटामिन होता है.. चुपचाप खा लो

तीन दिन पहले बिहार के भागलपुर में मिड-डे मील का खाना खाने से करीब 200 छात्र बीमार पड़ गए थे. छात्रों ने शिकायत की थी कि खाने में छिपकली मिली थी. इस पर प्रिंसिपल ने कथित रूप से छात्रों से कहा था, “छिपकली नहीं बैगन है, खा लो”. अब वैशाली जिले में एक नया मामला सामने आया है. यहां मिड-डे मील के खाने में कीड़ा निकल गया. छात्रों ने प्रिंसिपल से शिकायत की. प्रिंसिपल ने कथित रूप से जवाब दिया कि कीड़ों में विटामिन होता है चुपचाप खा लो.

छात्रों से मारपीट का भी आरोप 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये मामला वैशाली के लालगंज में अततुल्लाहपुर मिडिल स्कूल का है. 12 नवंबर को जब छात्र मिड-डे मील खाने बैठे तो उन्होंने खाने में कीड़े की शिकायत की. लेकिन प्रिंसिपल मो. मिसवाउद्दीन ने शिकायत को नजरअंदाज कर दिया. प्रिंसिपल पर आरोप है कि उन्होंने छात्रों की पिटाई भी कर दी. इसके कारण कथित रूप से एक छात्रा का हाथ भी टूट गया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा किया.

जिस बच्ची का हाथ टूटा उसने रोते हुए मीडिया को बताया, “प्रिंसिपल ने बाल नोंचते हुए हाथ मरोड़ दिया.”

हालांकि यह साफ नहीं है कि बच्ची के साथ कथित मारपीट मिड-डे मील के खाने को लेकर हुई.

आरोपों पर प्रिंसिपल ने सफाई दी कि उन्होंने ‘कीड़े में विटामिन’ वाली बात नहीं की है. उन्होंने कहा कि 100 तरह की बातें हो रही हैं. आपलोगों से हम आग्रह करेंगे कि इस गांव के लोग स्कूल के संचालन को आकर देखें.

जांच टीम बनाई गई

रिपोर्ट के अनुसार मामला जब शिक्षा विभाग तक पहुंचा तो अधिकारियों की एक टीम स्कूल भेजी गई. लालगंज के प्रखंड शिक्षा अधिकारी परशुराम सिंह ने छात्रों से बात की. छात्रा के टूटे हुए हाथ की मेडिकल रिपोर्ट भी देखी. उन्होंने कहा कि बच्ची का सही तरीके से इलाज करवाया जाएगा. जांच टीम ने मामले की गंभीर बताया और कहा कि अगर आरोप सही पाए जाते हैं तो कार्रवाई की जाएगी.

मिड-डे मील में कीड़े या छिपकली मिलने का मामला कोई पहला नहीं है. बिहार में पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं. भागलपुर में तीन दिन पहले जो बच्चे बीमार हुए उनमें से कई को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. वहां भी छात्रों ने प्रिंसिपल पर मारपीट का आरोप लगाया था.

Avinash Roy

Recent Posts

DElEd की परीक्षा में चोरी करते पकड़े गए तीन परीक्षार्थी हुए निष्कासित, केंद्राधीक्षक ने नगर थाने को सौंपा

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित +2 तिरहुत एकेडमी में डीएलएड (DElEd) फेस-टू-फेस सत्र 2024-26…

27 मिनट ago

15 सूत्री मांगों को लेकर आरबी कॉलेज दलसिंहसराय के शिक्षकेतर कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 15 सूत्री मांगों…

45 मिनट ago

सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ माकपा का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) स्थानीय कमिटी, दलसिंहसराय के तत्वावधान में सरकार की…

1 घंटा ago

29 जुलाई को आयोजित होगी अधिनायक अनुदेशक परीक्षा, 6 हजार 576 अभ्यर्थी होंगे शामिल; DM-SP ने तैयारियों की समीक्षा की

समस्तीपुर : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा 29 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाली…

1 घंटा ago

बैंक ऋण में धोखाधड़ी का आरोपित मुसापुर से गिरफ्तार, व्यवसाय के नाम पर लिया था 19.28 लाख का लोन

समस्तीपुर : व्यवसाय के नाम पर भारतीय स्टेट बैंक की काशीपुर शाखा से ऋण लेकर…

2 घंटे ago

बकाया रुपये के विवाद में चली गोली, मुफस्सिल थाने की पुलिस ने दो खोखा किया बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर टारा गांव में सोमवार की दोपहर बकाया रुपये…

2 घंटे ago