Bihar

ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर को ‘सर तन से जुदा’ करने की धमकी, दहशत में परिवार

ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर सह रसायन विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रेम मोहम मिश्रा को ‘सर तन से जुदा’ करने की धमकी मिली है. इसके पहले राजस्थान और महाराष्ट्र में इस तरह की धमकी देने का मामला सामने आ चुका है. अब बिहार में प्रोफेसर को ‘सर तन से जुदा’ करने की धमकी दी गई है.

पोस्ट के माध्यम से पत्र मिलते ही वे चौंक गए. आनन-फानन में प्रोफेसर प्रेम मोहन मिश्रा ने बुधवार को इसकी शिकायत विश्वविद्यालय थाने में आवेदन देकर की है. पत्र लिखने वाले ने खुद का नाम आलम परवेज बताया है. पत्र लिखकर प्रोफेसर से अपनी मांग को पूरा करने की शर्त रखी है.

धमकी भरे पत्र में लिखा गया है कि- “रसायन विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर प्रेम मोहन मिश्रा का जेहादी सर तन से जुदा करेगा. ये अल्लाह का आदेश है और यह कभी भी कहीं भी हो सकता है.” थाने में की गई शिकायत के अनुसार खत में प्रेम मोहन मिश्रा के अलावा उनके परिवार का भी सिर कलम करने की बात लिखी गई है. प्रोफेसर प्रेम मोहन मिश्रा ने अनहोनी की आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि पत्र लिखने वाले के शब्दों को देखने से यह पता चलता है कि मामला गंभीर है. इसलिए उन्होंने इस मामले में पुलिस से शिकायत की है.

पत्र लिखने वाले ने की एक कर्मी को हटाने की मांग

प्रोफेसर प्रेम मोहन मिश्रा ने बताया कि पत्र लिखने वाले ने विभाग के ही एक कर्मी शशि शेखर झा को विभाग से हटाने की मांग की है. उसने पत्र में मुस्लिम महिला के साथ गाली गलौज के साथ बात करने का आरोप लगाया है. इधर पत्र मिलने के बाद सहमे प्रोफेसर ने पुलिस से अपने और अपने परिवार की सुरक्षा की भी मांग की है.

वहीं इस मामले में जब ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के प्रभारी  थानाध्यक्ष अलख निरंजन नारायण से बात की गई तो उन्होंने बताया कि एक पत्र मिला है. उसकी जांच की जा रही है. प्रोफेसर से मिलकर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

54 मिनट ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

3 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

8 घंटे ago