Bihar

बिहार: प्रेमिका से मिलने घर पहुंचे प्रेमी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, लड़की ने खुद के सगे भाईयों पर कराई FIR

दोस्त की बहन से प्यार हुआ। गुस्से में भाई ने अपने दोस्त की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। हत्या की पूरी कहानी प्रेमिका ने बताई। किस तरह से उसके भाइयों ने प्रेमी को पहले कुल्हाड़ी से मारा। फिर पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। शव को सड़क किनारे फेंक दिया। सबूत मिटाने के लिए उसके कपड़े जला डाले, फोन तोड़ दिया। अब लड़की अपने प्रेमी के घर पहुंच गई है। उसका कहना है कि मुझे इंसाफ चाहिए, मेरे भाइयों को फांसी होनी चाहिए।

मामला बिहार के मोतिहारी जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के दिलावरपुर का गांव का है। यहां 20 साल का अभिषेक अपने दोस्त आनंद मोहन से मिलने उसके घर साहेबगंज थाना क्षेत्र के घारोपाली गांव में आता-जाता था। इस दौरान अभिषेक और आनंद मोहन की बहन मंजली में नजदीकियां बढ़ीं। इसकी भनक आनंद मोहन को थी।

बारात में आया था प्रेमिका से मिलने पहुंच गया

दोनों के बीच बीते कुछ दिनों से अफेयर था। शुक्रवार की रात अभिषेक गांव में एक शादी में शामिल होने आय़ा था। इस बीच लड़की के मना करने के बावजूद वो प्रेमिका के घर पहुंच गया। लड़की के छोटे भाई ने उसे देख लिया और बड़े भाई को कॉल कर बुला लिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर कुल्हाड़ी से अभिषेक पर हमला कर दिया।

दादी के मना करने पर भी मरते दम तक मारा

प्रेमिका के बताया कि दोनों भाइयों ने अभिषेक पर हमला किया। मुझे दूसरे कमरे में बंद कर दिया। वो घायल था, फिर भी भागने की कोशिश कर रहा था। तब मेरे भाई उसे पकड़ कर पहले आंगन फिर दूसरे कमरे में ले गए। मेरी दादी ने उन्हें रोका भी कि मत मारो वो मर जाएगा, लेकिन भाई नहीं माना। हमले के बाद दोनों ने कमरे में बंद कर उसे पीट-पीट कर मार डाला। इसके बाद शव को सड़क किनारे फेंक दिया।

हत्या कर उसके ब्लेजर को जला दिया

मंजली ने बताया कि हत्या के बाद भाई ने साक्ष्य को मिटाने की कोशिश भी की। उसके शव को दिलावरपुर भगवानपुर इलाके में सड़क किनारे फेंक दिया गया। कुछ दूर से उसकी बाइक भी फेंक दी। अभिषेक के ब्लेजर को जला डाला। मैंने उसका फोन छिपा दिया था, लेकिन उसका कवर इन्हें मिल गया। जिसके बाद मोबाइल भी छीन लिया। मैंने अभिषेक की टोपी, चश्मा और जूते फेंक दिए। जूतों पर अभिषेक का खून भी लगा है। कुल्हाड़ी भी पास ही पड़ी थी।

भाई को फांसी होनी चाहिए- प्रेमिका

प्रेमी की हत्या के बाद प्रेमिका ने उसे इंसाफ दिलाने की ठानी है। मंजली प्रेमी के घर आ गई है। उसने साफ कहा कि हम दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। अभिषेक मुझसे शादी करना चाहते थे। मैं भी तैयार थी। मेरे भाइयों ने गलत किया है, उन्हें सजा होनी चाहिए। उन्हें फांसी होनी चाहिए।

अभिषेक के चाचा ने साहेबगंज थाना में दिया आवेदन

अभिषेक के चाचा ने साहेबगंज थाना में केसरिया थाना के दिलावरपुर निवासी आनंद मोहन सिंह और छोटू सिंह पर हत्या का मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को उसका भतीजा दिलावरपुर बारात गया था। देर रात तक घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू कर दी गई। शनिवार को उसकी लाश सड़क किनारे मिली। शव को पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरपुर भेज दिया गया है।

क्या कहते हैं एसपी

मोतिहारी एसपी कुमार आशीष ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। घटनास्थल साहेबगंज थाना क्षेत्र का है। इस घटना को लेकर एसडीपीओ चकिया के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। अभिषेक की हत्या में जो भी शामिल है, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

हसनपुर में भूमि विवाद को लेकर 50 वर्षीय बुजुर्ग की पीट-पीटकर ह’त्या, महिला समेत आधा दर्जन घायल, दो पक्षों के बीच झोपड़ी निर्माण को लेकर भड़का विवाद 

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के मोरकाही गांव में बुधवार को आपसी…

7 मिनट ago

समस्तीपुर शहर के DRM चौक पर स्कूटी से जा रही महिला रेल कर्मी के गले से चेन स्नैचिंग, बाइक सवार उच्चकों ने दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम चौक पर बुधवार की देर शाम डीआरएम…

39 मिनट ago

समस्तीपुर में 8 फर्जी BPSC शिक्षकों की कराई थी बहाली, सरकार ने विभूतिपुर के पूर्व BEO को दी ऐसी सजा

समस्तीपुर : बिहार में फर्जी शिक्षकों की बहाली और भ्रष्टाचार के खिलाफ नीतीश सरकार ने…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में 10 अप्रैल को लगेगा विशेष जॉब कैंप, निजी कंपनियों में रोजगार का मौका

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर द्वारा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 10…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के पटोरी स्थित AND कॉलेज में राज्यपाल ने किया इंटरनेशनल सेमिनार का उद्घाटन

समस्तीपुर : बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन बुधवार को समस्तीपुर जिले…

8 घंटे ago