Bihar

खेसारी यादव का गाना सुनकर बिहार के इस छात्र ने बनाई अनोखी डिवाइस, रास्ते में गाड़ी छोड़कर भागने को मजबूर होगा चोर

बिहार के गया के एक युवक ने भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के ‘…बजे रिंगटोन’ के गाने से कमाल कर दिया. इस गाने में ‘वेवरेट शब्द’ का यूज किया गया था. ‘वेवरेट’ (फेवरेट) शब्द दिमाग में कौंधते से ही युवक ने एक डिवाइस बनाने पर काम शुरू कर दिया और आज ऐसी तकनीक बना दी है कि यदि बाइक चोरी का प्रयास किया जाता है तो सीधा पर मोबाइल पर अलर्ट का कॉल जाएगा. वहीं यदि चार पहिया वाहन में आग लग जाती है या चालक सो जाता है तो वह ऑटोमेटिक बंद हो जाएगी.

गया के विक्की का आविष्कारः

ऐसा कमाल गया के विक्की यादव नाम के शख्स ने किया है. यह शख्स जिले के वजीरगंज प्रखंड का रहने वाला है. बजे रिंगटोन का भोजपुरी गाना खेसारी लाल यादव ने गाया था. इसमें वेवरेट शब्द का इस्तेमाल हुआ था. इस शब्द के के गाने में उपयोग होने से विक्की यादव के दिमाग में एक आईडिया आया था, जिसमें उसने वेवरेट से ऐसी डिवाइस बनाने की तैयारी शुरू कर दी, जिससे बाइक-चार पहिया वाहनों की चोरी की घटनाओं को रोका जा सकता है. विक्की यादव ने इस डिवाइस को बनाने में चंद महीने का समय लगाया. लगातार कड़ी मेहनत के बाद डिवाइस बनाने में सफलता हासिल कर ली.

बाइक चोरी होते ही जाएगा कॉलः

विक्की यादव का दावा है कि उसकी बनाई डिवाइस काफी कारगर है. दावा यह है, कि यदि इस डिवाइस का उपयोग कोई करता है, तो उसकी बाइक या चार पहिया वाहन चोरी नहीं होगी. वहीं, बड़े वाहन में यदि आग लगती है या उसका चालक सो जाता है, तो उस स्थिति में भी यह डिवाइस कारगर साबित होगी. दावा है कि यदि कोई बाइक की चोरी करने का प्रयास करता है, तो सबसे पहले उसके मालिक के पास अलर्ट वाला कॉल जाएगा. इसके साथ ही जिसने भी बाइक को हाथ लगाया है, चोरी का प्रयास कर रहा है, उसकी बातचीत को भी सुना जा सकेगा. इस डिवाइस के जरिए बाइक मालिक भी बैठे-बैठे बाइक को बंद कर सकेगा. यदि कोई 100 किलोमीटर भी दूर हो तो भी यह डिवाइस काम करेगी. विक्की यादव अपने इस दावे को कई लोगों के सामने करके भी दिखाया है.

डिवाइस की खासियत देख हैं हैरानः

उसकी इस तरह की डिवाइस को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं. क्योंकि यह 2 तरह से फायदेमंद है. एक तो जैसे ही कोई बाइक चोरी का प्रयास करेगा वैसे ही अलर्टवाला कॉल आ जाएगा. वहीं बाइक मालिक चाहे तो जहां से वह मौजूद है वहां से ही अपनी बाइक को स्विच ऑन की हालत में भी स्विच ऑफ कर देगा. वही बाइक बंद होने के बाद बाइक चोरी का प्रयास करने वाला अपराधी जो कुछ बात करता है, वह भी सुनी जा सकेगी. इससे अपराधी की भी पहचान हो सकेगी.

डिवाइस बनाने में खर्च हुए 2,000 रुपये

ग्यारहवीं के छात्र विक्की यादव कहते हैं कि भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल के एक गाना में वाइब्रेट शब्द का प्रयोग किया गया थ. यह शब्द मेरे दिमाग में वाइब्रेट कर गया और यहीं से इस डिवाइस को बनाने की तैयारी शुरू कर दी. इस डिवाइस को बनाने में लगभग 2,000 रुपये की लागत आई है. अब विक्की चाहते हैं कि सरकार इस डिवाइस को देखे, ताकि इसके माध्यम से वाहन चोरी की वारदातों पर लगाम लगाया जा सके. विक्की की तमन्ना है कि वो भविष्य में साइंटिस्ट बनें. इसके लिए वो पिछले कई वर्षों से कई प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

25 मिनट ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

10 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

10 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

11 घंटे ago