समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

जलवा अनंत सिंह का या सूरजभान और ललन का ? नीलम या सोनम, कौन जीतेंगी मोकामा ? रिजल्ट आज

बिहार के दो विधासभा सीटों, मोकामा और गोपालगंज, पर हुए उपचुनाव के नतीजे रविवार 6 नवंबर को आ जाएंगे। दोनों सीटों पर भाजपा और राजद के बीच सीधा मुकाबला है। मोकामा से बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी चुनाव मैदान में है, जबकि बाहुबली रह चुके ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है। अब छह नवंबर को पता चलेगा कि किसके सिर मोकामा का ताज सजेगा।

उपचुनाव में दोनों गठबंधनों के नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी थी। भाजपा करीब 27 साल बाद यहां कमल चुनाव चिन्ह के साथ मैदान में उतरी। उसने नेताओं की फौज उतार दी। वहीं, सीट पर एक बार फिर से कब्जा करने के लिए महागठबंधन के नेताओं ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी।

IMG 20220723 WA0098

पिछले 17 सालों से मोकामा सीट अनंत सिंह के पास है और इस दौरान उन्हें कोई नहीं हरा पाया। इस बार तो जदयू का साथ है। अनंत सिंह को महागठबंधन के 7 दलों का समर्थन प्राप्त है। मोकामा में भाजपा पूरी तरह अकेली है। मोकामा के जातीय समीकरण अनंत सिंह के पक्ष में हैं, जबकि भाजपा की उम्मीदवार सोनम सिंह उस समीकरण में कहीं नहीं टिकती हैं। महागठबंधन के कोर वोटर ओबीसी हैं। जो राजद के समर्थन में हैं। बाकी अनंत सिंह का अपना प्रभाव साफ दिखता है।

IMG 20220728 WA0089

बाढ़ राजद जिला प्रवक्ता मिथिलेश यादव ने कहा है कि महागठबंधन प्रत्याशी नीलम देवी की जीत सुनिश्चित है। हालांकि मतदान का प्रतिशत घटने से जीत का अंतर कम हो सकता है। वहीं, दूसरी तरफ मतदान कम होने को फायदा बताते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सियाराम सिंह ने कहा कि मोकामा में भाजपा का कमल खिलेगा।

JPCS3 01

गौरतलब है कि मोकामा विधानसभा उपचुनाव में जहां कुल 6 प्रत्याशी मैदान में थे, जबकि गोपालगंज में नौ प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाया था। बिहार में सरकार बदलने के बाद पहला उपचुनाव है, जिस कारण सभी की नजर इस चुनाव पर लगी है। दोनों सीटों पर मुख्य मुकाबला महागठबंधन और भाजपा के बीच माना जा रहा है। दोनों सीटों के लिए मतों की गिनती रविवार सुबह 8 बजे से शुरू होगी और दोपहर तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

IMG 20221017 WA0000 011 840x760 1IMG 20211012 WA0017Banner 03 01IMG 20220915 WA0001IMG 20221021 WA0064 01IMG 20220331 WA0074