बिहार पुलिस के महानिरीक्षक विकास वैभव के घर से उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर गायब है। गौर करने वाली बात यह है कि विकास वैभव का निवास स्थान पुलिस कॉलोनी में है। आईजी विकास वैभव का रिवॉल्वर गायब होने से हर तरफ हड़कंप मच गया है। शक जताया जा रहा है कि घर की सफाई करने वाले होमगार्ड का बेटा रिवॉल्वर लेकर भागा है। आनन-फानन में गर्दनीबाग थाने पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
गर्दनीबाग थाने से मिली जानकारी के मुताबिक सूचना मिली कि पुलिस कॉलोनी स्थित आईजी विकास वैभव के निवास स्थान से उनका सर्विस रिवॉल्वर गायब है। थाने की पुलिस जब वहां पहुंची तो पता चला कि घर की सफाई करने वाले होमगार्ड का बेटा घर से फरार है। इसके बाद शक हुआ कि वही रिवॉल्वर लेकर भागा है। आईजी विकास वैभव के घर में सफाई का कार्य करने के लिए होमगार्ड जवान वीरेंद्र राम ने अपने बेटे सुधांशु को भेजा था।
बताया जा रहा है कि होमगार्ड वीरेंद्र राम का पिछले दिनों आपरेशन होने के चलते ड्यूटी पर नहीं पहुंच पाया था। उसने अपनी जगह बेटे सुधांशु को सफाई के लिए भेजा था। शक के आधार पर गर्दनीबाग पुलिस ने सुधांशु को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सुधांशु टाल मटोल वाला जवाब देने लगा जिसके बाद उसे थाने में ले जाकर पूछताछ की जाने लगी।
परिवार वालों से पूछताछ में यह भी पता चला है कि सुधांशु मानसिक रूप से कमजोर है। हिरासत में लिए जाने के बाद भी उसे कई बार मिर्गी के दौरे आ चुके हैं। गर्दनीबाग पुलिस आईजी के घर में लगे CCTV फुटेज को भी खंगाल रही है। फिलहाल मामले में FIR नहीं दर्ज की गई है।
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…
पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…
समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…
समस्तीपुर : जिले के 4 लाख 48 हजार 291 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में…