Bihar

पटना में IG विकास वैभव का रिवाल्‍वर गायब, आनन-फानन में होमगार्ड जवान के बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू

बिहार पुलिस के महान‍िरीक्षक विकास वैभव के घर से उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर गायब है। गौर करने वाली बात यह है कि विकास वैभव का निवास स्थान पुलिस कॉलोनी में है। आईजी विकास वैभव का रिवॉल्वर गायब होने से हर तरफ हड़कंप मच गया है। शक जताया जा रहा है कि घर की सफाई करने वाले होमगार्ड का बेटा रिवॉल्वर लेकर भागा है। आनन-फानन में गर्दनीबाग थाने पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

गर्दनीबाग थाने से मिली जानकारी के मुताबिक सूचना मिली कि पुलिस कॉलोनी स्थित आईजी विकास वैभव के निवास स्थान से उनका सर्विस रिवॉल्वर गायब है। थाने की पुलिस जब वहां पहुंची तो पता चला कि घर की सफाई करने वाले होमगार्ड का बेटा घर से फरार है। इसके बाद शक हुआ कि वही रिवॉल्वर लेकर भागा है। आईजी विकास वैभव के घर में सफाई का कार्य करने के लिए होमगार्ड जवान वीरेंद्र राम ने अपने बेटे सुधांशु को भेजा था।

बताया जा रहा है कि होमगार्ड वीरेंद्र राम का पिछले दिनों आपरेशन होने के चलते ड्यूटी पर नहीं पहुंच पाया था। उसने अपनी जगह बेटे सुधांशु को सफाई के लिए भेजा था। शक के आधार पर गर्दनीबाग पुलिस ने सुधांशु को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सुधांशु टाल मटोल वाला जवाब देने लगा जिसके बाद उसे थाने में ले जाकर पूछताछ की जाने लगी।

परिवार वालों से पूछताछ में यह भी पता चला है कि सुधांशु मानसिक रूप से कमजोर है। हिरासत में लिए जाने के बाद भी उसे कई बार मिर्गी के दौरे आ चुके हैं। गर्दनीबाग पुलिस आईजी के घर में लगे CCTV फुटेज को भी खंगाल रही है। फिलहाल मामले में FIR नहीं दर्ज की गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

7 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

7 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

10 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

13 घंटे ago

बिहार के नालंदा में शीतला माता मंदिर में भगदड़, 8 महिलाएं दबकर मर गईं; 12 से ज्यादा घायल

बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…

16 घंटे ago

पटना हाईकोर्ट, समस्तीपुर सिविल कोर्ट सहित देशभर में कई अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…

18 घंटे ago