Bihar

पटना में पिता के सपने को पूरा करने के लिए दुल्हन को हेलीकॉप्टर से लेने पहुंचा डॉक्टर दूल्हा…

बिहार की राजधानी पटना से सटे फुलवारी शरीफ के मित्रमंडल कॉलोनी में रहने वाले श्याम बिहारी प्रसाद के घर आयी बारात यहां के लोगों के लिए यादगार बन गयी. दरअसल, यहां परसा बाजार के सुमेरी टोला निवासी डॉक्टर प्रभात कुमार शुक्रवार को बारात लेकर यहां पहुंचे थे. यह साधारण बारात नहीं थी. दुल्हा हेलीकॉप्टर से आया था.

दुल्हे ने स्वर्गीय पिता से किया था वादा

हेलीकॉप्टर से बारात लाने के पीछे सबसे बड़ा कारण एक बेटे का पिता के साथ किया उसका वादा था. दरअसल, प्रभात के पिता स्वर्गीय रामानंद चाहते थे कि उनका बेटा हेलीकॉप्टर में अपनी मां को बैठा कर बारात ले जाए. अपने किसान पिता के इसी सपने को डॉक्टर प्रभात ने शुक्रवार को साकार किया. हेलीकॉप्टर जब दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचा, तो इसे देखने के लिए मित्रमंडल कॉलोनी के लोग तो आये ही, आसपास के इलाके के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचे.

हेलीकॉप्टर की आरती उतारी गयी

इस मौके पर दुल्हे राजा के साथ-साथ हेलीकॉप्टर की आरती भी उतारी गयी. डॉ प्रभात की शादी श्याम बिहारी प्रसाद की बेटी निशी कुमारी के साथ हुई. डाॅ प्रभात कुमार कहते हैं कि उनके पिता चाहते थे कि बेटा अपनी शादी में मां उर्मिला देवी को हेलीकॉप्टर से लेकर लेकर जाए और हेलीकॉप्टर से ही बहू की विदाई करा कर गांव लाए. दूल्हे ने दिवंगत पिता के सपनों को साकार करने के लिए हेलीकॉप्टर से दरवाजे से बारात लगायी. स्व रामानंद सिंह अपने बड़े बेटे को व्यापारी और दो बेटों को डाॅक्टर बनाना चाहते थे. ऐसा हुआ भी, मगर वे नहीं रहे.

डाॅ. प्रभात के बड़े भाई का दिल्ली में है बड़ा कारोबार

डाॅ. प्रभात कुमार ने बताया कि उनके बड़े भाई संजीव कुमार व्यापारी हैं. संजीव कुमार ने बताया कि पिता का सपना सच करने के लिए हम लोगों ने दिल्ली से 20 लाख रुपये में 24 घंटे के लिए हेलिकॉप्टर बुक कराया और भाई को दुल्हा बना कर हेलीकॉप्टर से दुल्हन निशी कुमारी के दरवाजे पर मां के साथ उतारा. प्रभात ने बताया कि वह सागर दत्ता मेडिकल काॅलेज कोलकाता और उनका छोटा भाई नेशनल मेडिकल काॅलेज कोलकाता में डाक्टर हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : बच्चों के विवाद में खूनी संघर्ष, बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर ह’त्या, दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र अंतर्गत भिखनौलिया गांव में बच्चों के बीच…

1 घंटा ago

शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी व तोड़फोड़, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभूपट्टी गांव में गोलीबारी और तोड़फोड़…

2 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट सुप्रीटेंडिंग इंजीनियर के ठिकानों पर SVU की छापेमारी, एक साथ 5 टीमों ने डाली रेड

पटना में आज भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने बड़ी कार्रवाई…

6 घंटे ago

मिथुन की मौत मामले में घटहो थाने पर जमकर हंगामा, आरोपी महिला को पुलिस द्वारा छोड़ने पर थाना पहुंचे परिजन; टायर जलाकर किया हंगामा

समस्तीपुर/घटहो : घटहो थाना क्षेत्र के मुसापुर गांव में मिथुन गिरि की संदिग्ध मौत के…

22 घंटे ago

मुसरीघरारी में युवती से हथियार के बल पर सामूहिक दु’ष्कर्म, वीडियो आने पर FIR दर्ज

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ हथियार…

23 घंटे ago