Bihar

अब हर नए-पुराने गैस सिलेंडर पर लगेगा क्यू आर कोड, गैस चोरी रोकने के लिए सरकार का बड़ा कदम!

अगर आप एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए ये खबर बेहद जरूरी है. इसकी वजह ये है कि आपने भी कभी न कभी ऐसी स्थिति का सामना किया होगा जब आपके घर पर डिलीवर्ड हुए सिलेंडर में गैस कम निकली हो. अब इस तरह की चोरी नहीं हो सकेगी, इसके लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. अब आपके घर QR कोड़ वाला सिलेंडर आएगा, जिससे गैस चोरी करने वालों को ट्रैक करने में आसानी होगी.

गैस चोरी करने वाले पकड़े जाएंगे

जाहिर है सरकार की ओर से की जा रही इस नई व्यवस्था से LPG Cylinder से गैस चोरी करने वाले लोगों में डर बढ़ेगा और वे ऐसा करने से तौबा कर लेंगे. इससे सबसे बड़ा फायदा आम आदमी को होगा, क्योंकि गैस चोरी पर लगाम लगने से उन्हें पूरे पैसे देने पर पूरी गैस मिलेगी. फिलहाल, अगर कोई डिलीवरीमैन चुपके से आपके बुक किए गए सिलेंडर से गैस निकाल लेता है, तो आपको पता चलने पर उसे पकड़ना मुश्किल हो जाता है. लेकिन जब QR कोड से सिलेंडर लैस होगा, तो फिर गैस चोर बचकर भाग नहीं पाएंगे.

QR कोड से मिलेगी पूरी जानकारी

क्यूआर कोड से लैस सिलेंडरों से इस बात का पता आसानी से लगाया जा सकेगा कि इसमें कितने बार रिफलिंग हुई है. इसके अलावा ये डाटा भी मौजूद रहेगा कि किस डीलर से किसे डिलीवरी की गई है. सिलेंडर में गैस कम आने जैसी लगातार मिल रही शिकायतों के बाद LPG Cylinder से गैस चोरी करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए सरकार की ओर से ये बड़ा कदम उठाया जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, सभी गैस सिलेंडरों में ये व्यवस्था आने वाले कुछ महीनों में देखने को मिलेगी.

आधार कार्ड की तरह करेगा काम

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस बात की जानकारी साझा की है. उन्होंने कहा कि सरकार सभी एलपीजी गैस सिलेंडरों को क्यूआर कोड (QR Code) से लैस करने जा रही है. इससे उस गैस सिलेंडर की ट्रैकिंग आसान होगी और गैस चोरी करने वालों को पकड़ा जा सकेगा. दूसरे शब्दों में कहें तो ये क्यूआर कोड बिल्कुल उसी तरह से काम करेगा, जैसे एक इंसान के लिए आधार कार्ड काम करता है. यानी उस गैस सिलेंडर की पहचान बनेगा ये कोड.

तीन महीने में सभी सिलेंडरों पर कोड

World LPG Week 2022 पर हरदीप सिंह पुरी ने इस प्रोजेक्ट के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि आने वाले तीन महीनों में सभी गैस सिलेंडरों पर QR Code लग जाएगा. यानी नए साल में फरवरी 2023 से आपके घर कोड वाला सिलेंडर डिलीवर्ड होगा और वो भी पूरा भरा हुआ. अगर सिलेंडर में गैस आती है, तो फिर आपके द्वारा इसकी शिकायत किए जाने पर सिलेंडर पर लगे क्यूआर कोड के डाटा से एक झटके में डिलीवरी करने वाले तक पहुंचा जा सकेगा.

Avinash Roy

Recent Posts

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

1 घंटा ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

3 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

3 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

4 घंटे ago

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ DAV ने मनाया वार्षिकोत्सव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

समस्तीपुर : शहर के हरपुर एलौथ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ने वार्षिकोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि…

4 घंटे ago